{"_id":"5ea30a368ebc3e90294c2eb5","slug":"the-committee-discussed-the-final-price-with-the-firm-filling-a-quotation-of-rs-1-crore-29-lakh-for-218-cctv-cameras-in-the-city-sirsa-news-rtk552197028","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे कम रेट भरने वाली फर्म ने कमेटी के समक्ष 13 से 15 लाख रुपये की कीमत ओर कम करने की हामी भरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे कम रेट भरने वाली फर्म ने कमेटी के समक्ष 13 से 15 लाख रुपये की कीमत ओर कम करने की हामी भरी
विज्ञापन
सिरसा। शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने का टेंडर बीते दिन वीरवार को खोला गया। इसमें चार फर्मों में से दो फर्मे योग्य पाई गई। एक फर्म ने एक करोड़ 29 लाख व दूसरी फार्म ने एक करोड़ 31 लाख रुपये में सीसीटीवी कैमरे का रेट भरा था। दोनों फर्मो में से एक करोड़ 29 लाख रुपये में सीसीटीवी कैमरे लगाने वाली फर्म के साथ शुक्रवार को डीएसपी आर्यन चौधरी की अध्यक्षता में कमेटी ने मीटिंग की। फर्म ने फाइनल प्राइस पर चर्चा की । मीटिंग में कमेटी के समक्ष फर्म ने नेगोशेन किया। हालांकि अभी तक फर्म ने 13 से 15 लाख रुपये ओर कम करने की हामी भरी है। जिससे कि वह लिखित में शनिवार को देगी। फाइनल प्राइस क्लीयर होने के बाद पुलिस विभाग फंड की व्यवस्था करेगा। क्योंकि पुलिस प्रशासन के पास एमपी कोटे से आया फंड करीब 49 लाख है। जबकि सीसीटीवी कैमरे लगाने वाली फर्म ने करीब एक करोड़ 29 लाख रुपये की लागत बताई है। ऐसे में पुलिस प्रशासन को अधिक फंड की व्यवस्था करनी पड़ेगी।
60 जगहों पर लगाए जाने हैं 218 कैमरे
सिरसा में वर्ष 2015 से ही कैमरे लगवाए जाने की मांग विभिन्न संगठनों की ओर से की गई। इसके बाद पुलिस ने शहर में एक सर्वे किया जिसमें 60 स्थानों पर 218 कैमरे लगाए जाने की जरूरत महसूस हुई। इसके बाद यह मामला तत्कालीन सांसद के समक्ष उठा। तत्कालीन सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी ने अपने सांसद निधि कोष से 49 लाख रुपये से अधिक की राशि जारी कर दी। लेकिन इसके बावजूद कैमरे नहीं लगवा पाई। यह मामला मौजूदा एसएसपी डॉ. अरूण सिंह के संज्ञान में आया और उन्होंने अधिकारियों की कमेटी गठित कर दी। डीएसपी आर्यन चौधरी के नेतृत्व में नगर परिषद ने नियम और शर्तों के साथ तकनीकी पहलुओं पर चर्चा कर टेंडर आमंत्रित कर लिया।
फाइनल प्राइस के लिए फर्म के साथ चर्चा की गई है। फंड की व्यवस्था होने के बाद ही टेंडर अलॉट किया जाएगा।
आर्यन चौधरी, डीएसपी सिरसा।