फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The committee deliberated on various aspects of becoming a district

Sirsa News: समिति ने जिला बनने के विभिन्न पहलुओं पर किया मंथन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
The committee deliberated on various aspects of becoming a district
जिला बनाओ समिति के सदस्य बैठक करने के ​लिए पहुंचे। 
डबवाली। डबवाली जिला बनाओ समिति के सक्रिय सदस्यों की रविवार को वरच्युस भवन में बैठक हुई। इसमें जिला बनने के विभिन्न पहलुओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। वहीं समिति के एकजुटता और दृढ़ संकल्प को भी प्रदर्शित किया गया। समिति के मार्गदर्शक एवं वरिष्ठ सदस्य सतपाल जग्गा के निधन पर उपस्थित सभी सदस्यों ने शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन

उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की गई। समिति सदस्यों के बीच आपसी भाईचारे व आपसी सम्मान को सदैव बनाए रखने का संकल्प लिया गया, जो किसी भी बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन


इसके बाद सदस्यों ने इस बात पर गहन चर्चा की कि कैसे डबवाली के जिला बनने से क्षेत्र में विकास के नए द्वार खुलेंगे। यह न केवल प्रशासनिक दक्षता में वृद्धि करेगा, बल्कि स्थानीय लोगों को सरकारी सेवाओं तक बेहतर पहुंच प्रदान करेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार के अवसरों में वृद्धि की संभावनाओं पर भी सकारात्मक चर्चा हुई, जिससे क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक प्रगति को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में संजीव शाद, सुखवंत सिंह चीमा, रवि मोंगा, लाजपत राय वधवा, नरेश सेठी, राजेश जैन काला, विजयंत शर्मा, रवि बिश्नोई सहित समिति के अन्य सक्रिय सदस्यों ने डबवाली को जिला बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए चलाई गई सकारात्मक मुहिम को सफल बताया। उन्होंने कहा कि जिला बनाओ समिति का गठन डबवाली को जिला बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम रहा। सभी ने उम्मीद जताई कि डबवाली वासियों के सपने जल्द ही हकीकत में बदलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed