{"_id":"67f95daab4b301f61f008bd6","slug":"the-commission-agents-demanded-to-start-the-purchase-of-mustard-in-the-old-market-and-expressed-their-anger-sirsa-news-c-128-1-svns1027-136206-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: आढ़तियों ने की पुरानी मंडी में सरसों की खरीद शुरू करवाने की मांग, जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: आढ़तियों ने की पुरानी मंडी में सरसों की खरीद शुरू करवाने की मांग, जताया रोष
Fri, 11 Apr 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 11 Apr 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
मंडी में धरना देते आढ़ती।
कालांवाली। सरसों की कॉमर्शियल खरीद अतिरिक्त अनाज मंडी में शुरू करवाने की मांग को लेकर आढ़ती एकत्रित होकर मार्केट कमेटी कार्यालय में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अनाज मंडी के गेट को ताला लगाकर मार्केट कमेटी कार्यालय में धरना दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना रोष जताया।
आढ़तियों ने बताया कि वो उक्त मामले को लेकर मार्केट कमेटी सचिव, एसडीएम कालांवाली, सीटीएम सिरसा, डीएमईओ सिरसा, डीसी सिरसा को अपनी समस्या से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन आढ़तियों की समस्या का कोई समाधान नहीं किया जा रहा। बता दें कि गत दिन अनाज मंडी का निरीक्षण करने आए सीटीएम यश मलिक के सामने भी आढ़तियों ने उक्त समस्या रखी थी और आढ़तियों की समस्या डीसी सिरसा को अवगत करवाई थी।
जिस पर डीसी सिरसा ने अतिरिक्त अनाज मंडी में ही सरसों की खरीद जारी रखने के आदेश जारी किए थे।
आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान गिरधारी लाल झोरड़, प्रदीप जैन, ओम प्रकाश वाजपेयी, जग्गा सिंह, कविश गर्ग, कृष्ण कुरंगावाली, बबली बांसल, जोली बांसल, अमन जैन, सुरेंद्र गोयल व अन्यों ने बताया कि सरसों खरीद में प्रशासन अपनी मनमर्जी कर कर रहा है।
विज्ञापन
हैंडलिंग एजेंटों द्वारा खरीदी जाने वाली सरसों की खरीद अतिरिक्त अनाज मंडी में करवाई जाए। इससे उन्हें कोई इतराज नहीं। लेकिन अनाज मंडी में लाइसेंस लेने वाले आढ़तियों की खरीद पुरानी अनाज मंडी में ही करवाई जाए। पुरानी अनाज मंडी में सरसों की खरीद के लिए टोकन न कटने और खरीद न होने से आढ़ती व किसान परेशान हैं। आढ़तियों को अतिरिक्त अनाज मंडी व पुरानी अनाज मंडी दो जगह लेबर से काम करवाने में भी परेशानी हो रही है। वहीं धरने के दौरान मार्केटिंग बोर्ड के जेडएमईओ ने मौके पर पहुंचकर आढ़तियों की समस्या सुनी और जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
-- -
आढ़तियों ने खुुद ही शुरू करवाई थी अतिरिक्त अनाज मंडी में सरसों की खरीद
बता दें कि जब सरकारी खरीद एजेंसी नैफेड ने पुरानी अनाज मंडी में सरसों की खरीद शुरू की थी। तब आढ़तियों ने ही अतिरिक्त अनाज मंडी में सरसों की खरीद शुरू करने की मांग रखी थी और पुरानी अनाज मंडी में सरकारी खरीद करने पर इतराज जाहिर किया था। लेकिन अब आढ़ती सरसों की कॉमर्शियल खरीद पुरानी अनाज मंडी में करवाने को लेकर विरोध जता रहे हैं। हालांकि मार्केट कमेटी के अधिकारियों व कर्मचारियों के अनुसार बारिश के कारण पुरानी अनाज मंडी में दिक्कत पेश आ सकती है। क्योंकि पुरानी अनाज मंडी का लेवल भी नीचा है और पानी निकासी की भी कोई बेहतर व्यवस्था नहीं है।
-- -
आढ़तियों की मंजूरी से ही अतिरिक्त अनाज मंडी में सरसों की सरकारी खरीद शुरू की थी। लेकिन अब आढ़ती सरसों की कॉमर्शियल खरीद पुरानी अनाज मंडी में शुरू करवाना चाहते हैं। अब उपायुक्त के आदेश आने के बाद ही पुरानी अनाज मंडी में सरसों की कॉमर्शियल खरीद शुरू करवा सकते हैं।- विकास कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी कालांवाली