फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   the CM flying team conducted a suprise inpection of the hsvp office

सीएम फ्लाइंग टीम का एचएसवीपी कार्यालय का औचक निरीक्षण, पांच कर्मचारी मिले नदारद

Thu, 13 Feb 2020 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
the CM flying team conducted a suprise inpection of the hsvp office
the CM flying team conducted a suprise inpection of the hsvp office - फोटो : Sirsa
सीएम फ्लाइंग टीम ने बुधवार को डीएसपी अजय शर्मा के नेतृत्व में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) सेक्टर 20 कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान करीब 12 कर्मचारी में से पांच कर्मचारी मौके से नदारद मिले। इस दौरान टीम ने सभी कर्मचारियों का पिछले 15 दिनों का बायोमेट्रिक रिकॉर्ड और फाइल पेंडिंग का रिकॉर्ड जांच कर लिस्ट तैयार की। साथ ही एचएसवीपी कार्यालय पर आए लोगों की शिकायतें भी सुनी। निरीक्षण के दौरान फ्लाइंग टीम को कार्यालय में जेई से लेकर क्लर्क तक गायब मिले। निरीक्षण टीम में सीआईडी जिला इंस्पेक्टर जोगिंद्र नागपाल व सीआईडी कर्मचारी भी शामिल थे।
विज्ञापन

डीएसपी अजय शर्मा के नेतृत्व में सीएम फ्लाइंग टीम सुबह नौ बजे एचएसवीपी कार्यालय खुलते ही औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गई। निरीक्षण के समय 12 कर्मचारियों में से पांच कर्मचारी मौके पर नहीं मिले। टीम ने सभी का पिछले 15 दिनों का बायोमेट्रिक हाजिरी का रिकार्ड तलब किया और प्रिंट निकाल लिए। साथ ही कंपलिशन सर्टिफिकेट, एनओसी मोरगेज, ट्रांसफर डीड की फाइलों का रिकॉर्ड भी नोट किया। डीएसपी अजय शर्मा व सीआईडी इंस्पेक्टर जोगिंद्र नागपाल ने कर्मचारियों से अलॉटियों के फाइलों के रिजेक्ट होने और काम में देरी के कारणों को पूछा, साथ ही सभी उपस्थित कर्मचारियों की जन्म तिथि भी नोट की। टीम ने करीब दो घंटे तक पूरा रिकॉर्ड जुटाया। इस दौरान कुछ कर्मचारी देर से आए वहीं कुछ कर्मचारी निरीक्षण की सूचना के बाद कार्यालय ही नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

अनुपस्थित कर्मचारी ने बाहर मंगवाई फाइलें और निकल गए हिसार
एचएसवीपी कार्यालय का एक कर्मचारी सुबह हाजिरी लगाकर अपने निजी काम से घर चला गया। कुछ समय बाद ही सीएम फ्लाइंग टीम औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गई। एक क्लर्क केस के सिलसिले में फाइल लेकर हिसार गया हुआ था। बाकी कर्मचारियों ने एक दूसरे को निरीक्षण की सूचना दी तो वह कार्यालय में आने की बजाए सवा 11 बजे कार्यालय के पास ही स्थित एक पार्क के पास फाइलें मंगवाई और गाड़ी में इंहासमेंट की फाइलें रखकर हिसार के लिए निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलबा फीस रिफंड न करने की मिली शिकायत
मौके पर अपना काम करवाने आए खैरपुर निवासी राजेश ने फ्लाइंग टीम को बताया कि वह चंडीगढ़ में सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं। उसने 30 दिसंबर 2019 को मलबा फीस की सिक्योरिटी रिफंड करने के लिए आवेदन किया हुआ है। वह एचएसवीपी कार्यालय का तीन चक्कर लगा चुका है लेकिन उसे सिक्योरिटी रिफंड का चेक नहीं दिया जा रहा। शिकायत कर्ता ने बताया कि एचएसवीपी कार्यालय में सभी काम आन लाइन होते हैं, लेकिन फिर भी चक्कर लगवाए जाते हैं। इस दौरान टीम ने कार्यालय में काम करवाने आने वाले कुछ अन्य लोगों से शिकायतें ली।
आरटीए विभाग पर भी किया था औचक निरीक्षण
30 दिसंबर 2019 को सीएम फ्लाइंग टीम ने आरटीए कार्यालय सिरसा का भी औचक निरीक्षण किया था। तब 17 में से 15 कर्मचारी गैर हाजिर मिले थे, तब लोगों ने आरटीए विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर शिकायतें दर्ज करवाई थी। निरीक्षण के अगले दिन कर्मचारियों को चंडीगढ़ मुख्यालय में रिकॉर्ड सहित तलब किया था।

कोट्स
यह एक चेकिंग थी, हमने जनता के विचार नोट किए, मौके से पांच कर्मचारी नदारद मिले। हालांकि फाइल का काम ऑन लाइन है, लेकिन फिर भी लोगों को काम करवाने के लिए आना पड़ता है। हम अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजेंगे।
-अजय शर्मा, डीएसपी, सीएम फलाइंग

the CM flying team conducted a suprise inpection of the hsvp office

the CM flying team conducted a suprise inpection of the hsvp office- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed