फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The cleaning work of the link drain along Ghaggar should be completed

Sirsa News: घग्गर के साथ लगती लिंक ड्रेन का सफाई कार्य पूरा हो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
The cleaning work of the link drain along Ghaggar should be completed
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीसी के माध्यम से बैठक लेते हुए
सिरसा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बारिश में जल निकासी के व्यापक प्रबंधों की समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश स्तर पर सभी डीसी को निर्देश दिए कि मानसून के मौसम में जल निकासी के लिए व्यापक प्रबंधन करें। सिरसा जिले में घग्गर से आने वाली बाढ़ पर उन्होंने कहा कि घग्गर के साथ लगती सभी लिंक ड्रेनों की सफाई का कार्य पूर्ण होना चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनसंवाद और समाधान शिविर की अपडेट रिपोर्ट भी ली। अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बरसात के मौसम में पानी निकासी के आवश्यक प्रबंध समय रहते पूरे होने चाहिए। शहरी क्षेत्र में पानी निकासी के लिए पंप सेट, मोबाइल पंप सेट व ट्रैक्टर बरमा आदि का प्रबंध पहले से तैयार होना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने मानसून के चलते आगामी कुछ दिनों में बरसात की संभावना अधिक रहेगी, इसलिए संबंधित विभाग कर्मचारियों की कम छुट्टियां स्वीकृत करें। सभी कर्मचारी स्टेशन छोड़कर न जाएं और मुख्यालय में ही रहें। बैठक में जिला परिषद के सीईओ डाॅ. सुभाष चंद्र, एसडीएम कालांवाली मोहित कुमार, डीएसपी आदर्शदीप सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी वेद प्रकाश सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में ये की गई है व्यवस्था
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि शहर में चार ट्रैक्टर बरमा सेट, दो मोबाइल पंप सेट, दो पंप सेट स्थायी रूप से लगाए गए हैं, जो सभी सही कार्य कर रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी मौके का निरीक्षण कर सभी पंप सेट की क्षमता जांचें और अतिरिक्त पंप सेट का भी प्रबंध रखें। ड्रेन की सफाई व निगरानी भी रखी जाए।
मुख्यमंत्री कार्यालय से आने वाली शिकायतों को भी करें हल
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय से भी शिकायतें भेजी जाती हैं। कुछ शिकायतें उनके पास भी आती हैं। इन शिकायतों को समाधान कर रिपोर्ट जरूर भेजें। एक मात्र लक्ष्य होना चाहिए कि जनता की शिकायतों का समय रहते हुए समाधान हो। इस संबंध में एडीसी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आई शिकायतों का समाधान बिना देरी के जल्द से जल्द करें।

सीएम ने साइबर ठगी पर जाहिर की चिंता
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने साइबर ठगी पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आमजन का पैसा साइबर ठगी के चलते में डूबना नहीं चाहिए। इस मामले में सख्त कार्रवाई पुलिस प्रशासन करें। इस मामले में एडीसी ने अधिकारियों को कहा कि ठगी व गलत ढंग से डिपॉजिट करवाने की अवैध स्कीमों में किसी ने राशि हड़पी है तो उसके खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करें और पुलिस एफआईआर की जो भी त्वरित कार्रवाई बने वह करें। ऐसे मामलों में पीड़ितों को इंसाफ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी जो भी शिकायतें उनके पोर्टल पर दर्ज होती है, उसका निश्चित समय सीमा में समाधान करें और अनावश्यक देरी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed