फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The city will be illuminated with five thousand lights, Kanda inaugurated the work

Sirsa News: पांच हजार लाइटों से रोशन होगा शहर, कांडा ने किया कार्य का शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jan 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
The city will be illuminated with five thousand lights, Kanda inaugurated the work
सिरसा। शहर के घंटाघर चौक से स्ट्रीट लाइटों को बदलने के कार्य का शुभारंभ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने नारियल फोड़कर किया। गोबिंद कांडा ने कहा कि नगर परिषद के पास पांच हजार नई स्ट्रीट लाइटें आई हैं। इन लाइटों से शहर की खराब पड़ी सभी स्ट्रीट लाइटों को बदला जाएगा।
विज्ञापन

कांडा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शहर के सुंदरीकरण को लेकर 100 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनी और संबंधित अधिकारी को जल्द से जल्द इनका समाधान करने के आदेश दिए। गोबिंद कांडा ने कहा कि रामनगरिया से सांगवान चौक और महाराजा अग्रसेन चौक से महाराणा प्रताप चौक पर स्ट्रीट लाइट के नए पोल लगाए जाएंगे। इसके अलावा नगर के पार्कों का कायाकल्प होगा।
विज्ञापन

इसके अलावा जो सड़के क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं उनका पुनर्निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि 31 मार्च तक शहर में 100 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के टेंडर लगाए जाएंगे। इस दौरान अनिल गनेरीवाला, जय सिंह कुसुुंभी, अमित चुघ, अमित सोनी, नवदीश गर्ग, विधायक के पीए हरिप्रकाश शर्मा, विजय यादव, किशन सैनी, मुकेश सोनी, दिनेश सैन, हरिराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed