{"_id":"6793cded2ca823aa560d66af","slug":"the-city-will-be-cleaned-by-dividing-it-into-four-zones-tenders-worth-rs-930-crore-have-been-floated-sirsa-news-c-128-1-svns1027-132028-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: शहर को चार जोन में बांटकर की जाएगी सफाई, 9.30 करोड़ रुपये के लगाए टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: शहर को चार जोन में बांटकर की जाएगी सफाई, 9.30 करोड़ रुपये के लगाए टेंडर
Fri, 24 Jan 2025 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 24 Jan 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
सिरसा शहर में रोड की सफाई करते कर्मचारी।
सिरसा। शहर में सड़कों की सफाई के लिए 9 करोड़ के चार टेंडर लगाए गए हैं। मुख्य मार्गों और क्षेत्र की सफाई को लेकर शहर को चार जोन में बांटा गया है। हालांकि अभी दो एजेंसियां कार्य कर रही हैं, जिनका टेंडर मार्च में खत्म होगा। ऐसे में मार्च महीने के बाद रोड स्वीपिंग में दिक्कत न आए, इसलिए पहले ही एडवांस में टेंडर लगाया गए हैं।
जानकारी के अनुसार रोड स्वीपिंग का कार्य एजेंसियों को देने से नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों पर अतिरिक्त बोझ कम हो जाएगा। क्योंकि नियमानुसार जितने सफाई कर्मचारी नगर परिषद को चाहिए उतने उसके पास नहीं हैं।
ऐसे में नगर परिषद की सफाई शाखा के कर्मचारी अतिक्रमण हटाने, चालान काटने, जागरूकता अभियान में अपना सहयोग करते हैं। वहीं, एजेंसी के पास टेंडर होने से उसकी निगरानी करना बेहद आसान हो जाता है।
विज्ञापन
ये बनाए गए हैं शहर में चार जोन
परशुराम चौक से तारा बाबा कुटिया मुख्य रोड, बाई तरफ का क्षेत्र और बीच का डिवाइडर एरिया - 2,09,17,000 रुपये
बस स्टैंड से लाल बत्ती चौक, लाल बत्ती चौक से डबवाली रोड बाई तरफ का क्षेत्र और बीच का डिवाइडर का क्षेत्र - 2,45,55,000 रुपये
बस स्टैंड से परशुराम , परशु राम चौक से गोल डिग्गी, वीटा मिल्क प्लांट का क्षेत्र - 2,47,69,000 रुपये।
बस स्टैंड से सिरसा जेल तक का क्षेत्र - 2,49,83,000 रुपये।
ये है मौजूदा स्थिति
शहर की जनसंख्या : 2 लाख 12 हजार के लगभग
नियम : 400 लोगों पर एक सफाई कर्मचारी होना चाहिए
नियमित कर्मचारी : 140
सफाई दारोगा : 8
पे-रोल पर कर्मचारी : 58
अफसरों की कोठियों व कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारी : 40
ये है शहर का विस्तार
डबवाली रोड : बस स्टैंड से मीरपुर तक
हिसार रोड : बस स्टैंड स्टैंड से
दिल्ली पुल
रानियां रोड : बस स्टैंड से रानियां रोड पर विधायक के आवास तक
रंगड़ी रोड : बस स्टैंड से लक्कड़
मंडी तक
एचएसवीपी का एरिया : बरनाला रोड व बस स्टैंड से जेल तक का क्षेत्र
नगर परिषद ने चार जोन के आधार पर शहर को बांटा है। इसी आधार पर शहर की सफाई होती है। 9 करोड़ 30 लाख के आसपास के टेंडर लगाए गए हैं। इसका मकसद शहर में सफाई व्यवस्था बेहतर रहे। मौजूदा टेंडर मार्च में खत्म होगा तो उससे पहले यह टेंडर लगाए गए हैं। अतर सिंह खनगवाल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद।