{"_id":"6940465f170989c3040de340","slug":"the-chief-ministers-flying-squad-team-reached-the-council-office-for-investigation-layers-of-fake-payments-and-corruption-will-be-revealed-sirsa-news-c-128-1-sir1004-149536-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जांच के लिए परिषद कार्यालय पहुंची मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम, फर्जी पेमेंट और भ्रष्टाचार की खुलेंगी परतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जांच के लिए परिषद कार्यालय पहुंची मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम, फर्जी पेमेंट और भ्रष्टाचार की खुलेंगी परतें
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय में कबाड़ की जांच करती टीम।
सिरसा। नगर परिषद कार्यालय में सोमवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने निरीक्षण किया। इस दाैरान टीम ने पुराने मामलों के साथ-साथ नए मामलों की भी जांच की। उप निरीक्षक राजेश कुमार और उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार दोपहर में कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कार्यालय से मुख्य अधिकारी नदारद थे।
उप निरीक्षक राजेश कुमार व उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने अकाउंट शाखा के अधिकारियों और मुख्य सफाई निरीक्षक से दस्तावेज की मांग की। टीम ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय पर दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। रंगड़ी रोड पर दो-तीन सड़क निर्माण कार्यों में फर्जी पेमेंट का मामला सीएम फ्लाइंग टीम तक पहुंचा है। इसके अलावा जन्म मृत्यु शाखा में फतेहाबाद का फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामला भी जांच के दायरे में है। दिवाली के पास 83 लाख रुपये की पेमेंट की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं। यदि यह जांच आगे बढ़ती है तो वर्ष 2024 में हुए लगभग 40 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की भी जांच संभव है।
नगर परिषद में भ्रष्टाचार का खुलासा
टीम को जानकारी मिली कि रंगड़ी रोड की तीन गलियों में बिलिंग और खर्च के बीच भारी अंतर पाया गया। उदाहरण के लिए, एक गली में 4 लाख रुपये के कार्य का बिल 25 लाख रुपये का बनाया गया, जबकि दूसरी गली का बिल 40 लाख रुपये से अधिक दिखाया गया। इस स्तर के भ्रष्टाचार में कई अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
कबाड़ और रिकॉर्ड की जांच
मुख्य सफाई निरीक्षक से मुलाकात के बाद टीम ने कार्यालय में पड़े कबाड़ का निरीक्षण किया। अधिकारियों के अनुसार पुराने और नए कबाड़ को मिलाकर रखा गया था, जबकि रिकॉर्ड शाखा ने अभी तक कोई दस्तावेज तैयार नहीं किया। टीम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपना रिकॉर्ड जल्द तैयार करें।