{"_id":"65b808eeec6e154deb059ae7","slug":"the-characters-did-not-get-the-full-grant-their-dream-of-owning-a-house-remained-unfulfilled-sirsa-news-c-126-1-cdr1001-112745-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पात्रों को नहीं मिली पूरी ग्रांट, अपने मकान का सपना अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पात्रों को नहीं मिली पूरी ग्रांट, अपने मकान का सपना अधूरा
Tue, 30 Jan 2024 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 30 Jan 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
अधर में लटका निर्माण कार्य दिखाती वार्ड-12 निवासी महिला सुशीला।
चरखी दादरी। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पात्र परिवारों को समय पर नहीं मिल पा रहा है। योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक मदद नहीं मिलने से लोगों के घरों का निर्माण अधर में अटका हुआ है। कबीर नगर के छह परिवार किराये के मकानों में रहने को विवश हैं। पूरे शहर की स्थिति देखें तो 127 परिवारों को अभी तक योजना की तीनों किस्तें नहीं मिल पाई हैं। पात्र परिवार नगर परिषद कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्होंने कोई कर्मचारी सीट पर ही नहीं मिल रहा है।
शहर के वार्ड 12 स्थित कबीर नगर के पात्र परिवार के सदस्यों का का कहना है कि योजना के तहत पूरी कागजी कार्रवाई करने के बाद भी किसी को पहली तो किसी को दूसरी व तीसरी किस्त अब तक नहीं मिली है। पात्र परिवारों के हालात फिलहाल ऐसे बने हैं कि किसी मकान की छत नहीं है तो किसी के शौचालय का निर्माण नहीं हुआ है। कुछ के मकान का तो ढांचा ही अधूरा पड़ा है। इन तमाम स्थितियों में उन्हें किराये के मकान में रहना पड़ रहा है। पात्र परिवारों का कहना है कि करीब 6 माह से उन्हें किस्त का पैसा नहीं मिला है और इसके चलते वो बेहद परेशान हैं।
चार माह से तैनात नहीं कर्मचारी, कौन दे जवाब
नगर परिषद कार्यालय स्थित संबंधित शाखा में पिछले चार माह से प्रधानमंत्री आवास योजना का कार्य देखने वाला कर्मचारी ही नहीं है। इससे पहले एक कर्मचारी के पास दादरी का अतिरिक्त चार्ज था और उक्त कर्मचारी का तबादला हो चुका है। इसके बाद से ही सीट खाली है। पात्र परिवार किस्त को लेकर पूछताछ करने नगर परिषद कार्यालय पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
पात्र परिवारों की परेशानी, उन्हीं की जुबानी
- लगभग एक साल पहले नगर परिषद से दूसरी किस्त मिली थी। इससे मकान का कुछ कार्य करवाया था। अब लंबा समय गुजरने के बाद भी उन्हें तीसरी किस्त नहीं मिली है, जिससे फर्श और चिनाई संबंधी कार्य अधूरा पड़ा है। 50 हजार रुपये की तीसरी किस्त मिलने पर ही काम आगे बढ़ा पाएंगे। -रजनी, वार्ड 11
दो साल पहले प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया था। काफी चक्कर लगाने के बाद उसने मकान संबंधी दस्तावेज पूरा किए और उसका नाम लिस्ट में भी आया। अब तक एक ही किस्त आई है, जबकि दो लंबित हैं। उधार रुपये लेकर मकान बनवाया और अब परेशान हूं। - शेरसिंह, वार्ड-12
योजना के तहत मकान का आधा निर्माण कार्य कर लिया है, लेकिन तीसरी किस्त नहीं मिलने से छत नहीं डाल पाए हैं। कई माह से ये काम अधर में लटका हुआ है। नगर परिषद के चक्कर काटने पर भी समाधान नहीं हुआ। मजबूरीवश परिवार के साथ किराये पर मकान लेकर रहना पड़ रहा है। -सुशीला देवी, वार्ड 12
तीसरी किस्त नहीं मिलने से मकान में फर्श का कार्य अटका हुआ है। तीसरी किस्त लेने के लिए पति कई बार नगर परिषद कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक उनको तीसरी किस्त का लाभ नहीं मिल पाया है। मकान का निर्माण कार्य अधर में लटकने से पूरा परिवार परेशान है। - पवन, कबीर नगर
ये है जारी की गई ग्रांट की स्थिति
पड़ताल में सामने आया कि योजना के तहत नगर परिषद के पास करीब 1200 आवेदन आए थे। इनमें से 287 आवेदन ही स्वीकृत किए गए। इनमें से भी 160 पात्रों को तीनों किस्त जारी हुई हैं, जबकि 127 आवेदकों की पहली, दूसरी और तीसरी किस्त लंबित पड़ी है।
वर्जन:
कर्मचारी का पद खाली होने से पीएमएवाई के पात्र आवेदकों के खातों में राशि नहीं डल पाई है। कर्मचारी की तैनाती होते ही जल्द ही बाकी किस्त जारी कर दी जाएगी। अधिकारियों के संज्ञान में ये मामला लाया जा चुका और इसका जल्द ही समाधान हो जाएगा। -बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद चरखी दादरी।