{"_id":"68644dbcdd9b34f0f1043e10","slug":"the-chairman-of-the-city-council-asked-for-the-record-of-24-registries-of-illegal-colonies-sirsa-news-c-128-1-sir1002-140195-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अवैध कॉलोनियों की 24 रजिस्ट्री का नगर परिषद के चेयरमैन ने मांगा रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अवैध कॉलोनियों की 24 रजिस्ट्री का नगर परिषद के चेयरमैन ने मांगा रिकॉर्ड
Wed, 02 Jul 2025 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 02 Jul 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
डबवाली। नगर परिषद की अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनडीसी) के लिए क्षेत्र में हलचल मच गई है। तहसीलदार ने 24 रजिस्ट्री अवैध कॉलोनियों की सूची नगर परिषद प्रशासन को भेजी थी। चार सदस्यीय कमेटी गठित कर इस पूरे मामले में जांच करने के आदेश दिए थे।
इसके बाद से ही नगर परिषद के अधिकारी एनडीसी संबंधी जवाब बनाने में जुटे थे। इसी मामले में मंगलवार को नगर परिषद के चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा भी सामने आए। चेयरमैन छाबड़ा भी नगर परिषद अधिकारियों पर लगे गंभीर आरोप की सच्चाई जानना चाहते हैं।
चेयरमैन छाबड़ा ने बताया कि उन्होंने तहसीलदार पत्र भेजा है। इसमें स्पष्ट रूप से उन 24 रजिस्ट्री का विवरण मांगा गया है, जो कथित तौर पर अवैध कॉलोनियों में हुईं हैं ताकि सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने कहा कि नगरपरिषद के एनडीसी जारी करने की प्रक्रिया और संबंधित रिकॉर्ड की भी गहन जांच की जाएगी। तहसीलदार सुनील कुमार के नेतृत्व में चार सदस्यीय कमेटी ने मामले की जांच शुरू की है।