फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The caravan grew on the initiative of the organization, the ugly green belt was turned into a scenic spot

Sirsa News: संस्था की पहल पर बढ़ा कारवां, बदसूरत ग्रीन बेल्ट को बना दिया दर्शनीय स्थल

Sat, 05 Apr 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 05 Apr 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
The caravan grew on the initiative of the organization, the ugly green belt was turned into a scenic spot
श्याम बगीची में लगाई गई लाइटिंग और घास। संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। अनाजमंडी के साथ श्री श्याम बगीची धाम के नाम से खूबसूरत और सुंदर ग्रीन बेल्ट दिख रही है। यह ग्रीन बेल्ट पहले वीरान पड़ी थी, मंडी में मरने वाले कुत्तों और अन्य पशुओं को लोग इसमें डाल देते थे। सफाई न होने के कारण वहां झाड़ियां उगी थी। इस कारण यह बेल्ट नशे का अड्डा बनती जा रही थी। अब श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के प्रयासों से यह स्थान दर्शनीय स्थल बन चुका है।

मंडी के व्यापारियों और ग्रीन बेल्ट के पास रहने वालों की सामूहिक पहल ने छह सालों में ग्रीन बेल्ट की सूरत बदल डाली। ग्रीन बेल्ट सुधारने के लिए बनाया गया श्री श्याम सेवा ट्रस्ट ने अब सामाजिक कार्याें का दायरा बढ़ा दिया। अब यह संस्था शहर में गरीब कन्याओं की शादी से लेकर लावारिस शवों के अंतिम संस्कार तक करवा रही है।
विज्ञापन


संस्था के सदस्यों के अनुसार वर्ष 2019 से पहले ग्रीन बेल्ट बदहाल थी। इसमें गंदगी का आलम था। लोग मृत कुत्ते और अन्य पशु इसमें डाले जाते थे। शाम को वहां आकर कई लोग नशा करते थे। दुर्गंध और नशेड़ियों के आतंक कारण लोगों का वहां से गुजरना मुश्किल हो जाता था। इससे परेशान स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कई बार व्यवस्था सुधारने की गुहार लगाई लेकिन समस्या नहीं सुलझ सकी। इसके बाद ट्रस्ट बनाकर काम शुरू किया और इस स्थान की दशा ली बदल दी। अब यहां एकादशी में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें पूरे शहरवासी शामिल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




----

यह है करती है संस्था काम



- कन्याओं की शादी करवाना।

- जरूरतमंदों के लिए धार्मिक प्रक्रियाओं की व्यवस्था।

- लावारिश लाशों की अंतिम संस्कार करवाए जाते हैं।

- जरूरतमंद लोगों को उपचार की सुविधा मुहैया करवा रहे।

----

उपायुक्त ने किया था सम्मानित

घग्गर नदी में अंतिम बार वर्ष 2023 में बाढ़ आई थी। उस दौरान ट्रस्ट ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग दिया था। इसके तहत संस्था के सदस्यों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बचाव कार्य कर बाढ़ प्रभावित लोगों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाई थीं। इसी कारण तत्कालीन उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने संस्था को सम्मानित किया था।






संस्था में सभी मंडी और हरित पट्टी के आसपास रहने वाले 37 लोग शामिल हैं। यह सभी सदस्य धार्मिक सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहते हैं। ट्रस्ट के माध्यम से साल में दो बार कन्याओं की शादियां करवाई जाती हैं। ट्रस्ट का प्रयास है कि सभी सदस्य समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति के काम आएं क्योंकि लोगों की सेवा से बड़ा धर्म कोई नहीं है।

पवन गर्ग, प्रधान, श्री श्याम सेवा ट्रस्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed