{"_id":"67b7689b094893ec300c2099","slug":"the-canal-bridge-built-70-years-ago-has-become-dilapidated-there-is-a-danger-of-collapse-sirsa-news-c-128-1-svns1027-133592-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 70 साल पहले बना नहर का पुल हो चुका खस्ताहाल, सता रहा गिरने का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 70 साल पहले बना नहर का पुल हो चुका खस्ताहाल, सता रहा गिरने का खतरा
विज्ञापन
नहर के ऊपर बना पुल खस्ताहालात में।
रोड़ी। रोड़ी से पंजाब के फत्ता बालू रोड पर स्थित रोड़ी ब्रांच नहर का पुल खस्ताहाल हो चुका है। ग्रामीणों को पुल के गिरने का खतरा सताने लगा है। दरअसल, इस पुल का निर्माण करीब 70 साल पहले किया गया था। इस पुल के निर्माण के दौरान तीन पिलर बनाए गए थे। इनमें से दो पिल्लरों के नीचे गहरे गड्ढे हो चुके हैं। ग्रामीणों के अनुसार, ये अब आने-जाने वाले लोगों के लिए खतरा बन गए हैं।
वहीं विभाग के अधिकारी का कहना है कि यह पुल गिरने वाला नहीं है। अगर फिर भी समस्या आ रही है तो इसकी जांच की जाएगी। गौरतलब है कि रोड़ी ब्रांच नहर के हेड नंबर 31,500 पर इस पुल का निर्माण वर्ष 1955-66 में हुआ था। जानकारी के अनुसार, इस पुल से 10 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते है और बड़ी संख्या में लोगों का यहां से पैदल गुजरना होता है। यह पुल रोड़ी को गांव फत्ता बालू, कलालवाला, राइया होते हुए पंजाब के तलवंडी साबो से जोड़ता है। रोड़ी ब्रांच नहर गांव मलड़ी, भीवां, अलीकां, नागोकी, बप्पां, बूर्ज, भंगू सहित अन्य गांवों से होते हुए ओटू झील में जाती है। इसका पानी से रास्ते में आने वाले सभी गांवों में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करवाता है। इस पुल के पिलर जहां पर जर्जर हो चुके हैं, वहीं, नहर के पुल की रेलिंग भी टूट चुकी है।
एक साल पहले दी गई थी अधिकारियों को जानकारी
ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी सोमप्रकाश ने बताया कि करीबन एक साथ पहले नहरी विभाग के जेई प्रवीन शर्मा व राहुल नहर पर आए थे। उस समय उन्हें इस पुल की ऐसी हालत के बारे में बताया गया था। इसके बाद उन्होंने स्वयं पुल का निरीक्षण किया था। विभाग की ओर से एक साल बीत जाने के बाद भी आमजन की सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
नहर के पुल की हालत खस्ता है। विभाग के अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए। कभी कोई हादसा न हो जाए। सालों पहले नहर का निर्माण किया गया था। इसलिए इसकी मरम्मत जरूरी है।
- जगजीत सिंह
-- -
अधिकारियों रेलिंग व अन्य चीजों को दुरुस्त किया जाना चाहिए। नहर पुल की जांच होनी चाहिए, यदि मरम्मत की जरूरत है। तो उसकी मरम्मत करवाई जाएगी।
- मेजर सिंह
-- -- -- -- -- -- -मैंने ढाई महीने पहले ही इस क्षेत्र में जेई के रूप में कार्यभार संभाला है। बाकी पुल गिरने वाला नहीं है। पुल के पिलर काफी ज्यादा नीचे लगाए जाते हैं। फिर भी समस्या कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है, तो मैं जल्द ही इसकी पूरी जानकारी लेकर उच्चाधिकारियों को सूचित करता हूं।
-- गुरजोत सिंह, जेई, नहरी विभाग।