फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The body of the buried woman was taken out in the presence of the duty magistrate

ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में निकलवाया दफनाई गई महिला का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
The body of the buried woman was taken out in the presence of the duty magistrate
शव को निकालने के लिए खुदाई करते कर्मचारी। - फोटो : Sirsa
सिरसा। गांव कोटली में महिला की मृत्यु के बाद शव को घर में ही दफनाने के मामले में रविवार सुबह ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को जमीन से निकाला गया। उसके बाद शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस की ओर से अभी इत्तफाकिया की कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बता दे कि गांव कोटली निवासी बुजुर्ग देवीदयाल ने अपनी 65 वर्षीय पत्नी गुड्डी देवी की मृत्यु होने के बाद रिश्तेदारों और पड़ोसियों को बिना बताए 23 नवंबर को घर में ही दफना दिया। उसके पति न ही बीते शनिवार को मामले की सूचना गांव सरपंच प्रतिनिधि देवीलाल को दी और पत्नी की मृत्यु होने के बाद रीति रिवाज से अंतिम संस्कार करने की इच्छा जताई। सरपंच प्रतिनिधि ने मामले की सूचना डिंग थाना पुलिस को दे दी और रात को ही उपायुक्त ने तहसीलदार गुरदेव सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिया और शव का पोस्टमार्टम करवाने के आदेश दिए और डिंग थाना पुलिस को मौके पर तैनात कर दिया। रविवार सुबह ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में बुजुर्ग महिला के शव को जमीन से निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया। यहां पुलिस न शव का पोस्टमार्टम करवा पति देवीदयाल के बयान दर्ज कर लिए और परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम प्रभारी आरके दहिया ने बताया कि शुरूआती जांच में महिला की मौत का कारण बीमारी हो सकता है। रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की पूर्ण जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन

ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में महिला के शव को निकाला गया है। पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को परिजनों को सौंप दिया है। रिपोर्ट के आधार पर ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। महिला लंबे समय से बीमार बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कश्मीरी लाल, डिंग थाना प्रभारी

मृतका के शव को एंबुलेंस में डालते कर्मचारी।

मृतका के शव को एंबुलेंस में डालते कर्मचारी।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed