फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The attackers escaped after beating and snatching two lakh rupees and gold chain

मारपीट कर दो लाख रुपये व सोने की चेन छीन फरार हुए हमलावर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
The attackers escaped after beating and snatching two lakh rupees and gold chain
अस्पताल में उपचारधीन राकेश कुमार । - फोटो : Sirsa
गोरीवाला। व्यापारी से नकदी व सोने की चेन छीन मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राकेश कुमार निवासी चौटाला मधुमक्खी पालन का व्यवसाय करता है। बीते बुधवार को राकेश ने हरप्रीत सिंह पीलीबंगा से मधुमक्खी के बॉक्स खरीदे थे। उसकी पेमेंट देने के लिए वह संगरिया गया था। हरप्रीत के न मिलने के कारण वह करीब 1 बजे दोपहर को वापस चौटाला आ रहा था। आरोप है कि चौटाला, संगरिया रोड पर हनुमान मंदिर के पास एक कार सवार ने उसकी इलेक्ट्रिक स्कूटर के सामने आकर रोक लिया। कार में सवार पांच व्यक्ति जिनमें सन्नी निवासी चौटाला, सुखविंदर उर्फ मिंडा, करण सिंह सहारण व कल्लू चौटाला एक अन्य युवक गाड़ी से उतरे। एक के हाथ में पिस्तौल व शेष लोगों ने अपने हाथों में डंडे व रॉड लिए हुए थे। गाड़ी से उतरते ही उन्होंने उस पर डंडे वह राड से वार किए। इसी दौरान उनका एक ओर साथी मोटरसाइकिल से पहुंचा और उसने भी रॉड से उस पर वार किए। इसके बाद उन्होंने उसकी जेब से दो लाख रुपये व गले से सोने की चेन छीन ली। इतना ही नहीं उक्त लोगों ने पिटाई के उपरांत उसे कार में डालने का प्रयास किया। इसी दौरान कुछ लोगों का आता देख आरोपी उसे घायल अवस्था में वहीं छोड़कर फरार हो गए। राकेश को उपचार के लिए चौटाला के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। चोटों की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने राकेश को सिरसा रेफर कर दिया। एएसआई मदनलाल ने बताया कि राकेश कुमार द्वारा प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है, मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed