{"_id":"681f9da007b517a1ae0be654","slug":"the-army-and-police-force-took-possession-of-the-pieces-of-the-missile-that-fell-in-firozabad-people-said-we-have-full-faith-in-the-army-and-the-government-sirsa-news-c-128-1-svns1027-137621-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: फिरोजाबाद में गिरे मिसाइल के टुकड़े को सेना और पुलिस बल ने कब्जे में लिया, लोग बोले- हमें सेना और सरकार पर पूरा भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: फिरोजाबाद में गिरे मिसाइल के टुकड़े को सेना और पुलिस बल ने कब्जे में लिया, लोग बोले- हमें सेना और सरकार पर पूरा भरोसा
Sun, 11 May 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 11 May 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
रानियां में फिरोजाबाद में जोश के साथ पाकिस्तान की मिसाइल के हिस्से के टुकड़े को उठाते हुए। संवा
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। रानियां के निकटवर्ती गांव फिरोजाबाद में पाकिस्तान की ओर से दागी गई मिसाइल का हिस्सा खाली खेत में गिरा। इससे जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन लोग धमाके की आवाज सुनकर सहम गए। मिसाइल गिरने वाली खेत से 200 मीटर दूर रहने वाले लोगों ने पुलिस को सूचित किया। रात में फोन करने के बाद सुबह 6 बजे के आसपास सिरसा पुलिस और सैन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले मिसाइल के गिरे हिस्से की जांच की कि उसमें विस्फोटक है या नहीं। विस्फोटक नहीं होने की पुष्टि होने के बाद ही 20 से 25 लोगों की मदद से हिस्से को उठाकर गाड़ी में रखवाया। जहां पर हिस्सा गिरा था, अधिकारियों ने उस जगह की मिट्टी के सैंपल भी लिए।
गांव फिरोजाबाद से एक किलोमीटर घग्गर के बांध क्षेत्र के साथ लगते खेतों में 100 के करीब परिवार रहते हैं। रानियां शहर से करीब 4 किलोमीटर दूरी पर स्थित इस गांव में धमाके की आवाज सुनकर गांव के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने मौके पर जाकर हिस्से को देखने की बजाय पुलिस को सूचित किया। उनका कहना है कि सूचना देने के बाद भी पुलिस का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। सुबह करीब 6 बजे गुरुद्वारे से अनाउंसमेंट होने के बाद पुलिस से लेकर गांवों के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद सिरसा पुलिस व एयर फोर्स के अधिकारी मौके पर आए।
-- --
लोग बोले - सुबह पता लगा कि मिसाइल गिरी है
प्रत्यक्षदर्शियों ने बातचीत में बताया कि उन्हें रात को अंदाजा ही नहीं हुआ कि कोई मिसाइल का हिस्सा गिरा है। सुबह लोगों में हलचल देखी तो पता चला कि मिसाइल का हिस्सा गिरा है। युद्ध के समय में ऐसा होता ही है, शुक्र है जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। हमें पूर्ण उम्मीद है कि हमारे वायुसेना इसका जवाब जरूर देगी। हम सेना के साथ है, जिये या मरें, सेना के साथ ही रहेंगे।
विज्ञापन
:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
रात 12 बजकर 20 मिनट के आसपास का समय था। अभी नींद आई नहीं थी। घर की लाइट बंद थी और परिवार के लोग आपस में बातचीत कर रहे थे। तभी तेज आवाज सुनाई दी और रोशनी हुई। पंखें की तरह की आवाज से कुछ चलकर वह मेरे घर की दिशा में आता दिखाई दिया। इसके बाद थोडा-सा घूमा और खाली खेतों में गिर गया। एक बारगी कुछ समझ नहीं आया। सभी दौड़कर घर से बाहर आए और खेतों में दिखा तो कुछ जलकर बुझ गया था। डायल 112 पर पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस रात के समय नहीं आई। बच्चों और सबको डर लग रहा था कि कई कोई विस्फोट न हो जाए। एक घंटे तक कुछ नहीं हुआ तो हौसला हुआ और सभी सो गए। सुबह करीब साढ़े पांच बजे पुलिस और सेना के जवान आए। उन्होंने उस हिस्से की जांच की। इसके बाद लोगों के सहयोग से उसे गाड़ी में रखवाया। कश्मीर ने बताया कि जिस जगह मिसाइल का हिस्सा गिरा, वहां जमीन एक फीट तक धंस गई। - कश्मीर सिंह, गांव फिरोजाबाद, जिनके खेत में गिरा मिसाइल का अवशेेष।