{"_id":"68754e2e5a656488630f8d3a","slug":"the-aim-of-the-national-education-policy-is-to-make-teaching-learning-accessible-dr-bhal-singh-sirsa-news-c-128-1-sir1002-140834-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षण अधिगम को सुलभ बनाना ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य : डाॅ. भाल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षण अधिगम को सुलभ बनाना ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य : डाॅ. भाल सिंह
विज्ञापन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) डिंग में प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि को सम्मानि
सिरसा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डिंग में नव पदोन्नत प्रधानाचार्यों के लिए चल रहा परिचयात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम सातवें दिन भी जारी रहा। इसमें चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय शिक्षा विभाग के सहायक प्रो. भाल सिंह बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 शिक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार करने के लिए डिजाइन की गई एक सुनियोजित शिक्षा नीति है।
इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षा को सुलभ समावेशी और गुणवत्तापूर्ण बनाना है। डाॅ. सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ साथ विद्यार्थियों में उनकी योग्यता के अनुरूप विभिन्न कौशल को विकसित करने का भी काम करेगी। डाइट प्रवक्ता डाॅ. विनोद भट्टू ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता डाइट वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह नूनिया ने की।
वहीं प्रशिक्षण कार्यक्रम समन्वयक की भूमिका संयुक्त तौर पर वरिष्ठ प्रवक्ता चंद्र प्रकाश शर्मा एवं डॉ. सोम प्रकाश ठकराल ने निभाई। दूसरे सत्र में माता हरकी देवी महिला शिक्षण महाविद्यालय ओढ़ा सिरसा के प्राचार्य डॉ कृष्ण कांत ने राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (एनसीएफ)2023 विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए बताया कि एनसीएफ -2023 राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप वर्तमान शिक्षा प्रणाली को गुणवत्ता प्रदान करते हुए शैक्षणिक ढांचे में व्यापक स्तर पर बदलाव ला रही है।
विज्ञापन
अंत में उपस्थित सभी नव पदोन्नत प्रशिक्षु प्रधानाचार्यों से फीडबैक भी लिया गया। इसमें प्रशिक्षु प्रधानाचार्यों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रति अपना सकारात्मक फीड बैक प्रस्तुत किया। इस मौके पर डाइट प्रवक्ता डाॅ. राकेश मोहन, पवन कनौजिया, डाॅ. मनोज पुरी, डाॅ. नरेश नरूला, डाॅ. सतपाल माचरा, डाॅ. नरेश नरूला, डाॅ. अनिल बिश्नोई मौजूद रहे।