{"_id":"63ed25110d08f880280a4ce4","slug":"the-agriculture-minister-was-seen-in-action-in-the-meeting-of-the-grievance-redressal-committee-said-whoever-does-the-wrong-thing-will-not-be-able-to-escape-from-the-action-sirsa-news-c-21-1-56688-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा: कष्ट निवारण समिति की बैठक में एक्शन में दिखे कृषिमंत्री, बोले- गलत काम करने वाला कोई भी हो, कार्रवाई से नहीं बच पाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा: कष्ट निवारण समिति की बैठक में एक्शन में दिखे कृषिमंत्री, बोले- गलत काम करने वाला कोई भी हो, कार्रवाई से नहीं बच पाएगा
Thu, 16 Feb 2023 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 16 Feb 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। पंचायत भवन में हुई कष्ट निवारण समिति की बैठक में कृषि मंत्री जेपी दलाल एक्शन में नजर आए। उन्होंने बिना मंजूरी निर्माण करने और रजिस्ट्री करवाने के मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। इसके अलावा खेत में पाइपलाइन बिछाने के मामले में लापरवाही पर भी विजिलेंस जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। बैठक के एजेंडा में 16 शिकायतों को रखा गया। इसमें से 10 का मौके पर ही निपटारा किया गया। छह शिकायतों को लंबित रखा है।
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि सरकारी कर्मचारी हो या फिर कोई ओर यदि कोई गलत काम करता है, तो वह कार्रवाई से बच नहीं सकता है। सरकार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है, ताकि लोगों को सरकार की पारदर्शी व निष्पक्ष कार्यप्रणाली का अहसास हो। इस दौरान कालांवाली निवासी कृष्ण कुमार जिंदल ने शिकायत रखी कि मंडी कालांवाली टाउनशिप में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा सिनेमा वाली जगह को कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स व सिनेमा साइट में बदला था। कॉम्पलेक्स मालिकों ने नक्शे अनुसार दुकानें नहीं बनाई। इसके साथ ही अवैध निर्माण कर गैर कानूनी तरीके से रजिस्ट्रियां की गई। इस पर मंत्री ने कहा कि यह मामला बड़ा गंभीर है, इसलिए इस पूरे मामले की जांच स्टेट विजिलेंस से जांच करवाई जाएगी। इसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। वहीं गांव नाथूसरी कलां के निवासी कृष्ण कुमार की शिकायत थी उनके खाल में अंडर ग्राउंड पाइप लाइन बिछाई गई थी, लेकिन उनके खेत में पानी नहीं पहुंच रहा है। मंत्री ने सुनवाई करते हुए इस पूरे मामले की जिला स्तर पर कमेटी बनाकर विजिलेंस जांच करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मामले की जांच करके अगली बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। इस दौरान शिकायतकर्ता ने कहा कि कार्रवाई करो या न करो, लेकिन खेत में पानी पहुुचाओ। मंत्री ने कहा कि आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा।
दोबारा शादी करे, तो एफआईआर कर की जाए कार्रवाई
गुरुनानक नगर सिरसा निवासी मनमीत सिंह ने शिकायत दी थी कि उनकी बहन ने पुलिस में ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस द्वारा सही से जांच न करने की बात की। शिकायतकर्ता ने मंत्री को बताया कि लड़का अब दूसरी जगह शादी करने का प्रयास कर रहा है। मंत्री ने सुनवाई करते हुए कहा कि पूरे मामले की सही से जांच की जाए और यदि लड़का दूसरी शादी करता है, तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
सरकारी डॉक्टर पर लगे निजी अस्पताल में सेवा देना का आरोप, मंत्री बोले- अरे ये कैसा डॉक्टर है?
चेतराम कालेरा निवासी नोहर तहसील जिला हनुमानगढ़ की शिकायत थी कि ऐलनाबाद सामान्य अस्पताल में नियुक्त सरकारी चिकित्सक निजी अस्पतालों में सेवा दे रहा है। मंत्री ने इस संबंध में सीएमओ से जानकारी ली। सीएमओ ने बताया कि संबंधित डॉक्टर के खिलाफ जांच की गई थी, जिसमें डॉक्टर द्वारा निजी अस्पतालों में सेवाएं देना पाया गया। इस संबंध में विभाग को लिखित में भेज दिया गया है। कृषि मंत्री निर्देश दिए कि पुन: जांच कर संबंधित डॉक्टर के खिलाफ जो भी नियमानुसार कार्रवाई हो अमल में लाई जाए। इस दौरान मंत्री हैरानी व्यक्त करते हुए कहा कि अरे ऐसा भी डॉक्टर है क्या। शिकायतकर्ता ने मांग की कि सेवाएं बर्खास्त की जाए।
निर्धारित अवधि के बाद के दर्ज इंतकालों की मांगी रिपोर्ट
कृषि मंत्री के समक्ष इंतकाल दर्ज नहीं करने के संबंध में शिकायत आई। तहसीलदार ने बताया कि शिकायतकर्ता का इंतकाल दर्ज कर दिया गया है और उसे प्रति दे गई है। शिकायतकर्ता ने कहा कि चार माह तक उसका इंतकाल दर्ज नहीं किया गया। मंत्री ने तहसीलदार को निर्देश दिए कि तीस दिन की अवधि के बाद के कितने इंतकाल दर्ज हुए हैं, उसकी रिपोर्ट दी जाए।
बैठक में रखी गईं 16 शिकायतें
जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में 16 शिकायतें रखी गईं। मंत्री ने 10 का मौके पर ही निपटान कर दिया, जबकि 6 शिकायतों को लंबित रखते हुए संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपायुक्त पार्थ गुप्ता, पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन, एसडीएम ऐलनाबाद डॉ. वेद बेनीवाल, एसडीएम सिरसा राजेंद्र कुमार, नगराधीश अजय सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा आदित्य देवीलाल, रतन लाल बामणिया, बलवान जांगड़ा, निताशा सिहाग, विरेंद्र तिन्ना, गुरदेव सिंह राही आदि मौजूद रहे।