फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The agitators burnt the effigy of the MP and the Prime Minister on the firm front

पक्के मोर्चे पर आंदोलनकारियों ने फूंका सांसद व प्रधानमंत्री का पुतला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 10:14 PM IST
विज्ञापन
The agitators burnt the effigy of the MP and the Prime Minister on the firm front
पीएम मोदी व सांसद दुग्गल का पुतला फूंकते हुए किसान। - फोटो : Sirsa
गोरीवाला। अमृतसर जामनगर निर्माणाधीन हाईवे में विभिन्न मांगों को लेकर किसानों का रविवार को गांव अबूबशहर वीआरसी प्लांट के सामने पांचवें दिन पक्का मोर्चा जारी रहा। किसानों ने गत दिवस देर रात्रि डबवाली गांव के साथ-साथ अनेक जगह सिंचाई करने वाले खाल के निर्माण को रुकवाया था। वहीं आंदोलन कर रहे सदस्यों ने सांसद सुनीता दुग्गल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी जलाया।
विज्ञापन

आंदोलनरत किसानों के अनुसार ऊंचाई चौड़ाई को ध्यान में रखते हुए खाल बनाए जाए। राकेश फगोड़िया, जसवीर भाटी, दयाराम उलाणिया ने कहा कि निर्माणाधीन हाईवे में भूमि अधिग्रहण के बाद किसान पुनर्वास, उचित मुआवजे, सर्विस रोड, सिंचाई खाल और विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। सांसद सुनीता दुग्गल ने एक बार भी किसानों के मुद्दों को लेकर सदन में आवाज नहीं उठाई। किसानों ने कहा कि सोमवार को मोर्चे से नितिन गड़करी के पुतले की गांव अबूबशहर इंदिरा गांधी नहर के पुल तक अंतिम यात्रा निकालकर नहर में पुतले का विसर्जन करेंगे। किसानों ने कहा कि चंडीगढ़ मीटिंग में एनएचएआई के अधिकारियों ने अगर ड्राइंग में बदलाव नहीं किया तो नौ गांव के तमाम किसानों के बाकी अवॉर्ड एक साथ नहीं आए तो उग्र आंदोलन करेंगे। इस मौके पर राकेश फगोड़िया, शिवचरण नंबरदार, दयाराम उलाणिया, मोहनलाल भांभू, अजय भाटी, राजीव घोडे़ला, अजनीश कनेड़ी, जसकरण सिंह जस्सी और सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed