फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The agency did not come forward to pick up the dead animal

Sirsa News: मृत पशु उठाने के लिए आगे नहीं आई एजेंसी

Sat, 02 Nov 2024 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 02 Nov 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
The agency did not come forward to pick up the dead animal
सिरसा। शहर में मृत पशुओं के उठान की निविदा के लिए कोई भी एजेंसी आगे नहीं आई है। ऐसे में नगर परिषद की ओर से दोबारा अल्पकालीन निविदा लगाई गई है ताकि मृत पशुओं के जल्द उठान के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी की जा सके और शहर के लोगों को अधिक परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन

सर्दी का मौसम आने पर कई बेसहारा पशुओं की मौत हो जाती है। बेहतर भोजन न मिलना इसका प्रमुख कारण रहता है, इसलिए विभाग इस प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए निविदा प्रक्रिया जल्द पूरी करवाना चाहता है।
विज्ञापन



शहर में प्रति माह 20 से 30 बेसहारा, दुधारू और अन्य पशुओं की मौत होती है। सर्दी में प्रति माह मरने वाले पशुओं की संख्या 50 तक पहुंच जाती है। इनके उठान का कार्य नगर निगम से अनुमति प्राप्त एजेंसी ही करती है। इस बार मृत पशुओं को हटाने के लिए निविदा प्रपत्रों में स्थिति स्पष्ट की गई है, ताकि कोई मृत पशुओं का मांस अवैध रूप से न बेच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब एक बार फिर मृत पशुओं के उठान के लिए पांच साल की निविदा जारी की गई है, यदि कोई एजेंसी निविदा के नियमों में लापरवाही करेगी, तो उस पर जुर्माने का प्रावधान भी किया गया है। यह निविदा अल्पकालीन है। इससे पहले जारी निविदा के लिए कोई एजेंसी नहीं आई थी।


विवादों में रहा है टेंडर
नगर परिषद के ठेकेदार को दी गई मृत पशु उठान और निस्तारण की निविदा पिछले एक साल तक विवादों में रही है। मृत पशुओं के मांस को बेचने के लिए कई मामले सामने आए थे। इसके खिलाफ अधिकारियों को पुलिस की जांच का हिस्सा बनना पड़ा था।


मृत पशु हटाने के लिए कोई एजेंसी न आने के कारण दोबारा निविदा आमंत्रित की गई है। हमें पूर्ण उम्मीद है कि निविदा प्रक्रिया को यथाशीघ्र पूरा कराया जाए। नियमानुसार मृत पशु उठान और निस्तारण की व्यवस्था बनाई जाएगी। - जयवीर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed