{"_id":"67f41a6922877a335708f8ed","slug":"the-administration-freed-the-possession-on-the-order-of-the-court-sirsa-news-c-128-1-svns1027-135987-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने छुड़वाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने छुड़वाया कब्जा
Tue, 08 Apr 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
कब्जा छुडवाते हुए प्रशासनिक अधिकारी।
रानियां। गांव नकोड़ा में पिछले आठ वर्ष से खेते के रास्ते के लिए चल रहे कोर्ट केस के आए फैसले के बाद सोमवार को जिला प्रशासन ने कब्जा छुड़ाने की कार्रवाई की। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट रानियां के तहसीलदार शुभम शर्मा को नियुक्त किया गया। जबकि कानूनगो सुभाष, जीवन नगर चौकी इंचार्ज पृथ्वी सिंह सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। वहीं टीम ने गेहूं की खड़ी फसल के अंदर रास्ते के लिए पैमाइश की।
खेत मालिक सुखदेव सिंह पुत्र हरबंस सिंह निवासी नकोड़ा ने बताया कि उसके छोटे भाई जसपाल सिंह ने वर्ष 2017 में उसके खेत के रास्ते पर कब्जा कर लिया था। जिसके बाद पारिवारिक तौर पर कई बार बातचीत की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। इसी के समाधान को लेकर उसने कोर्ट में उसके खेत व ढाणी को रास्ता दिलवाने की अपील लगाई। मार्च 2023 में कोर्ट केस उसके हक में आने के बाद भी उसके भाई ने रास्ता नहीं छोड़ा।
इसी मामले में सोमवार को जिला प्रशासन की मौजूदगी में उसके तीन एकड़ लंबे व 11 फुट चौड़ा रास्ता दिलवाया। इस दौरान सुखदेव सिंह ने माननीय कोर्ट को न्याय दिलवाने व प्रशासन को पूर्ण शान्तिपूर्ण तरीके से कब्जा दिलाने का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
-- -- -
दो भाइयों का रास्ते को लेकर आपसी विवाद था। कोर्ट के आदेशों पर कार्रवाई की गई है। शांतिपूर्वक तरीके से रास्ते का कब्जा पीड़ित को दिलवाया गया है।
शुभम शर्मा, ड्यूटी मजिस्ट्रेट
-- --
सुखदेव सिंह को उसके खेत के रास्ते की निशानदेही करवाकर कब्जा सौंप दिया गया है। पूरी प्रक्रिया कानूनी तौर पर शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई है। दोनों पक्षों में कोई विवाद नहीं हुआ है।
सुभाष चंद्र, कानूनगो