फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   the adherents staged a police station

पिपली रैली में शामिल होने जा रहे आढ़तियों को पुलिस ने रोका तो थाने में ही दिया धरना

Fri, 11 Sep 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
the adherents staged a police station
the adherents staged a police station - फोटो : Sirsa
कृषि से जुड़े तीन अध्यादेशों के विरोध में कुरुक्षेत्र में वीरवार को होने वाली पिपली रैली में शामिल होने जा रहे सिरसा के 55 लोगों को पुलिस ने अनाज मंडी से हिरासत में ले लिया और सिटी थाने ले गई। इसके बाद आढ़तियों को सिटी थाने से लगभग साढ़े 12 बजे छोड़ा गया। वहीं ऐलनाबाद में 40 आढ़तियों और किसानों को हिरासत में लिया और करीब तीन घंटे बाद रिहा कर दिया। आढ़तियों ने सिटी थाने में ही बैठकर विरोध जताया और सरकार के रवैये ही आलोचना की।
विज्ञापन

बता दें कि पिपली रैली में शामिल होने जा रहे सिरसा, ऐलनाबाद, कालांवाली, ओढ़ां और डबवाली में पुलिस व प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर किसानों व आढ़तियों को रैली में जाने से रोक दिया। वहीं ऐलनाबाद में तो पुलिस ने किसानों से भरी बस को थाने में ही ले गई। जबकि डबवाली में किसानों ने टोल प्लाजा पर बैठकर धरना दिया। सिरसा में दि आढ़तियान एसोसिएशन सिरसा के नेतृत्व में सुबह साढ़े सात बजे आढ़ती प्रधान हरदीप सरकारिया की दुकान के आगे इकट्ठे हो गए और रैली में जाने के लिए रवाना होने लगे। परंतु प्रशासन ने उन्हें मंडी के गेट पर रोक लिया। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें कहा कि कानून व्यवस्था के चलते आप लोग रैली में नहीं जा सकते। इस पर एसोसिएशन के प्रधान हरदीप सरकारिया के नेतृत्व में एसोसिएशन पदाधिकारियों व आढ़तियों ने जमकर नारेबाजी भी की। आढ़तियों ने कहा कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लें।
विज्ञापन

प्रधान हरदीप सरकारिया, पूर्व प्रधान रुलीचंद गांधी, उपप्रधान अमरसिंह भाटीवाल, सुधीर ललित, वरिष्ठ आढ़ती मनोहर मेहता, संतप्रकाश, वजिंद्र पचार, दर्शन सिंह, देवेंद्र भांभू, राधेश्याम गंडा, भाल सिंह, राजेंद्र नढ़ा, बहादुर डूडी, अजय कंबोज, सरपंच रामानंद, पुरुषोत्तम कालड़ा, कुलवंत सिंह, कुलदीप मेहता लेबर यूनियन के प्रधान कृष्ण लाड़वाल ने साथियों के साथ गिरफ्तारियां दी। सभी को बस में भरकर शहर थाना में ले जाया गया। प्रधान हरदीप सरकारिया ने कहा कि सरकार व प्रशासन उनके साथ तानाशाही कर रहा है। लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है लेकिन प्रशासन उन्हीं अधिकारों का हनन करने में जुटा है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पिपली में होने जा रही किसान महा रैली में हमें जाने से रोका गया है लेकिन प्रशासन की ऐसी नापाक कोशिशों से हमारे हौसले टूटेंगे नहीं बल्कि बुलंद होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आढ़तियों के धरने पर शहर थाना में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता होशियारी लाल शर्मा, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आनंद बियानी, कांग्रेस कोआर्डिनेटर सुभाष जोधपुरिया, इनेलो जिला प्रधान कश्मीर सिंह करीवाला, विनोद बैनीवाल, आम आदमी पार्टी के नेता वीरेंद्र एडवोकेट पहुंचे और सरकार की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed