फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The accused were trying to commit a big crime, already caught

बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे आरोपी, पहले ही पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
The accused were trying to commit a big crime, already caught
पकड़े गए आरोपी पुलिस टीम के साथ। - फोटो : Sirsa
गोरीवाला (डबवाली)। सीआईए डबवाली पुलिस टीम ने 17 फरवरी की रात को रानियां थाना क्षेत्र के गांव बचेर में स्थित बालाजी पेट्रोल पंप के सेल्समैन की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मनीष व सतबीर निवासी गांव बचेर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

इस वारदात में घायल सेल्समैन पंकज यादव निवासी इरादपुर थाना सल्तानपुर उत्तर प्रदेश की अग्रोहा मेडिकल में ले जाते समय मौत हो गई। इस वारदात में घायल अनिल की शिकायत पर गांव बचेर निवासी सतबीर, मनीष व एक अन्य के खिलाफ रानियां थाने में हत्या का अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की। वारदात को शीघ्र अति शीघ्र सुलझाने के लिए सीआईए डबवाली, थाना रानियां व साइबर सेल की पुलिस टीमों का गठन किया गया। सीआईए डबवाली इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार के नेतृत्व में सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गांव ढुढियांवांली क्षेत्र से काबू कर लिया। आरोपी किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। आरोपियों को अदालत में पेश कर 4 दिन का रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed