फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The accused ran away after hitting the forest guard team with their vehicle.

Sirsa News: वन रक्षक टीम को गाड़ी को टक्कर मार फरार हुए आरोपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 09:37 PM IST
विज्ञापन
The accused ran away after hitting the forest guard team with their vehicle.
सिरसा। जमाल रोड पर गश्त कर रही वन विभाग की टीम ने लकड़ी काटते लोगों को पकड़ इस मामले में पुलिस को शिकायत दी है। लकड़ी काटने वाले मौके से वाहन समेत फरार हो गए। पुलिस ने वन दरोगा व वन रक्षक का बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार वन विभाग की टीम बुधवार को जमाल रोड पर गश्त कर रही। इसी दौरान उन्हें कुछ लोग लकड़ी काटते हुए दिखाई दिए। इन लोगों ने लकड़ियां एक गाड़ी में भर रखी थीं। वन दरोगा साहब राम व वन रक्षक नवीन कुमार ने उनको रोकने की कोशिश की उन्होंने अपनी गाड़ी तेज गति से भगा ली। आरोपी है उन्होंने गश्ती दल की गाड़ी को टक्कर भी मारी। इसके बाद वे फरार होने में कामयाब हो गए। टीम ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। जांच अधिकारी सुभाष चंद्र का कहना है कि शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed