{"_id":"686c0d98a2aec8bac80e123e","slug":"the-accused-nephew-is-out-of-police-custody-police-is-trying-to-find-his-location-sirsa-news-c-128-1-sir1004-140494-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पुलिस की गिरफ्त से बाहर हत्यारोपी भतीजा, लोकेशन का पता लगा रही है पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पुलिस की गिरफ्त से बाहर हत्यारोपी भतीजा, लोकेशन का पता लगा रही है पुलिस
विज्ञापन
सिरसा। रामनगरिया में चाचा की हत्या कर भागा आरोपी भतीजा मुकेश उर्फ गड्डू अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। आरोपी वारदात के बाद अपने घर नहीं पहुंचा। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। वहीं, मृतक अजय यादव का अंतिम संस्कार सोमवार को उसके गांव में किया गया।
शहर थाना प्रभारी संदीप सिंह का कहना है कि आरोपी की लोकेशन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक अजय यादव के चाचा गांव बड़ी बीघा जिला चतरा झारखंड निवासी बलदेव यादव ने बताया कि अजय गांव बालासोध जिला गया बिहार का रहने वाला था। वह अजय के साथ रामनगरिया में सरदार मनप्रीत सिंह के भाटिया पशु डेयरी फार्म पर काम करता था। अजय के दो बेटे हैं और उसी पर घर की जिम्मेदारी थी।
अजय का अपने चाचा मदनलाल व भतीजे गुडडू से साल 2017 से ही जमीनी विवाद चल रहा था। आरोपियों ने अजय की जमीन पर कब्जा किया हुआ था। एक साजिश के तहत अजय को बिहार से सिरसा में बुलाया गया और 25 जून की रात को गुड्डू ने अजय के सिर पर फावड़ा मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी गुड्डू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया।