फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Test of wife love in Sirsa Gurudwara, Husband stabbed several times with blade

सिरसा गुरुद्वारे में पत्नी के प्यार की परीक्षा: ब्लेड से किए कई वार, पति बोला- प्यार करती है तो चीखेगी नहीं

Fri, 29 Dec 2023 07:37 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 29 Dec 2023 07:37 PM IST
सार

सिरसा से पति की बेहरमी का मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक उसका पति कहने लगा कि मैं तुझे चोट मारता हूं और देखता हूं कि तुम चीखती हो या नहीं। अगर चीखी तो साबित हो जाएगा कि तुम मुझे प्यार नहीं करती। इसके बाद पति जगतार ने उसका हाथ पकड़कर ब्लेड से कई जख्म कर दिए।

विज्ञापन
Test of wife love in Sirsa Gurudwara, Husband stabbed several times with blade
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिरसा के मुसाहिब वाला गुरुद्वारे के पाठी ने पत्नी के प्यार की परीक्षा लेने के लिए गुरुद्वारे में उसे ब्लेड से वार कर लहूलुहान कर दिया। उसने पत्नी से कहा कि अगर तुम्हारे मुंह से चीख निकली तो समझूंगा कि तुम मुझे प्यार नहीं करती हो। असहनीय दर्द सहने के बावजूद पीड़िता पाठी पति को अपने प्यार का विश्वास दिलाने के लिए चुप रही। सूचना मिलने पर पिता ने पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


जिला मानसा पंजाब निवासी पीड़िता की शादी सिरसा जिले के गांव अलीकां निवासी जगतार सिंह के साथ हुई थी। पीड़िता ने बताया कि उसका पति गांव मुसाहिब गांव के गुरुद्वारे में पाठी का काम करता है। वह अपने पति के पास 27 दिसंबर को गुरुद्वारे में आई थी। इस दौरान उसका पति उसे कहने लगा कि तू मुझे कितना प्यार करती है। पीड़िता ने जवाब दिया कि बहुत ज्यादा।
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक उसका पति कहने लगा कि मैं तुझे चोट मारता हूं और देखता हूं कि तुम चीखती हो या नहीं। अगर चीखी तो साबित हो जाएगा कि तुम मुझे प्यार नहीं करती। इसके बाद पति जगतार ने उसका हाथ पकड़कर ब्लेड से कई जख्म कर दिए। पति को अपने प्यार का विश्वास दिलाने के लिए पीड़िता चुपचाप दर्द सहती रही, लेकिन कई जख्म होने से लहूलुहान होकर पीड़िता बेहोश हो गई। होश आने पर पीड़िता ने अपने पिता को फोन कर सूचना दी। पिता ने उसका उपचार कराया। फर्श पर गिरा खून साफ कर सबूत मिटाने का भी आरोप पति पर लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी करता था प्रताड़ित
पीड़िता ने पुलिस को बयान दिया है कि एक महीने पहले उसका पति के साथ झगड़ा हो गया था। पंचायत भी हुई थी। पति ने धमकी दी है कि वह उसके मां-बाप को मरवा देगा। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति से पहले भी कई तरह से उसे प्रताड़ित कर चुका है।


जांच अधिकारी के अनुसार
एक दिन बाद होश आने पर आज पीड़िता के बयान दर्ज किए गए हैं। पीड़िता के बयानों के आधार पर पति जगतार सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 323/324/506 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। - सतीश कुमार, जांच अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed