फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   test,lab,private,sirsa news,corona sample

बिना अनुमति लैब में लिए जा रहे थे कोरोना के सैंपल, की कार्रवाई

Fri, 23 Apr 2021 10:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
test,lab,private,sirsa news,corona sample
सांगवान चौक के निकट स्थित निजी लैब में बिना अनुमति के लोगों के कोरोना सैंपल लेने और लोगों को ठगने के मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई की। टीम ने मौके से पांच सैंपल बरामद किए हैं। विभाग की ओर से लैब संचालक हिमांशु व कुशल गोयल के खिलाफ धोखाधड़ी और महामारी अधिनियम में केस दर्ज करने के लिए शहर थाना पुलिस को शिकायत दी है। लैब संचालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली कि एक लैब में बिना अनुमति के ही कोरोना सैंपल लिए जा रहे हैं। विभाग की टीम ने चालक सुरेंद्र कुमार को डमी ग्राहक बना लैब संचालक के पास भेजा। इसके पश्चात लैब संचालक ने ग्राहक से 1150 रुपये ले लिए। ग्राहक के सैंपल लेकर 900 की रसीद दे दी और 250 रुपये का सैंपल चार्ज के काट लिए। डमी ग्राहक ने बाहर खड़े स्वास्थ्य विभाग टीम के डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. बुधराम को इशारा कर बुला लिया और टीम ने जांच करनी शुरू कर दी। इस कार्रवाई पर लैब संचालक टीम सदस्यों के साथ बहस करते हुए नजर आया।
विज्ञापन

लैब संचालक लोगों के साथ कर रहे थे ठगी
लैब संचालक ने शहर में पंपलेट्स बंटवाकर 1150 रुपये में कोरोना के आरटीपीसीआर सैंपल करवाने के दावे किए थे। दावे में लिखा था कि उक्त सैंपल की रिपोर्ट विदेश जाने में सहायक है। ऐसे में लैब संचालकों की ओर से सात घंटे के भीतर ही कोरोना के सैंपल की रिपोर्ट आने का दावा किया गया, जबकि आरटीपीसीआर सैंपल की रिपोर्ट 24 घंटे में आती है। लैब संचालक फर्जी तरीके से लोगों को रिपोर्ट बनाकर दे रहे थे। विभागीय जांच में सामने आया कि कोरोना सैंपल के लिए लैब संचालक ने स्वास्थ्य विभाग से कोई अनुमति नहीं ली थी। इसके अलावा वह पंजाब में किलियांवाली में स्थित लैब पर सैंपल जांच करवाने के दावे कर रहा है। पंजाब के लैब संचालक का कहना है कि वे आरटीपीसीआर नहीं, बल्कि ट्रयू नॉट सैंपल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन बोले- बिना अनुमति ले रहे थे सैंपल
ग्लोबल पैथोलोजी लैब में बिना पीपीई किट पहने सैंपल लिए गए। पूछताछ में संचालक ने बताया कि वे डबवाली में किलियांवाली स्थित लैब से सैंपल की जांच करवाते हैं। उसके बाद टीम ने मौके से पांच कोविड सैंपल बरामद किए। लैब संचालक सैंपलिंग के नाम पर लोगों को ठग रहा है। आरटीपीसीआर सैंपल के निजी लैब पर 499 रुपये सरकारी रेट है, जबकि लैब संचालक 1150 रुपये ले रहा था और आरटीपीसीआर की जगह ट्रयू नॉट जांच कर रहा था।
- डॉ. बुधराम, डिप्टी सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed