{"_id":"67630c07eeb0dfd3d7016544","slug":"tenders-were-re-issued-for-the-repair-of-sub-health-centers-of-nine-villages-sirsa-news-c-128-1-svns1027-130204-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ गांवों के उपस्वास्थ्य केंद्रों की मरम्मत के लिए पुन: लगाए टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ गांवों के उपस्वास्थ्य केंद्रों की मरम्मत के लिए पुन: लगाए टेंडर
Wed, 18 Dec 2024 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले के गांवों में बने स्वास्थ्य उपकेंद्र की मरम्मत और बेहतर सुविधाओं के लिए 15वें वित्त आयोग से वर्ष 2021-22 की ग्रांट जारी की गई है। इसको लेकर निविदा आमंत्रित की गई थी। नियमानुसार एजेंसी नहीं आने पर अब पंचायती राज विभाग ने नौ गांवों के स्वास्थ्य उपकेंद्रों के भवनों के दोबारा टेंडर लगाए हैं।
12 से ज्यादा स्वास्थ्य उपकेंद्र की निविदा लगाकर निर्माण कार्य शुरू करवाया जा चुका है। बचे हुए 9 स्वास्थ्य उपकेंद्र का पैसा आने के साथ ही पंचायती राज विभाग ने करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डबवाली क्षेत्र के गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग निरंतर उठती रही है। कुछ गांव ऐसे हैं जहां पर नशे का प्रकोप ज्यादा है। ऐसे में स्वास्थ्य उपकेंद्र पर उन गांवों के युवाओं को स्वास्थ्य लाभ मिल पाएगा।
इन स्वास्थ्य उपकेंद्रों के लगाए टेंडर (लागत लाख रुपये में)
गांव आसाखेड़ा में : 46.81
गांव अहमदपुर दारेवाला में : 46.81
गांव मौजगढ़ में : 46.81
गांव लंबी में 46.81
गांव लोहगढ़ में - 46.81
गांव सकता खेड़ा - 46.81
रानियां के गांव नानूआना में - 46.81
गांव नाथोर में - 46.81
गांव फिरोजाबाद में - 46.81
::::::::::::::::::::::::
स्वास्थ्य उपकेंद्रों के निर्माण की मांग भेजी गई थी। इनमें से 9 उपकेंद्रों पर तीन करोड़ से ज्यादा का खर्च होगा। जल्द से जल्द काम शुरू करवाया जाएगा, ताकि बेहतर सुविधा आमजन को मिल पाए। - डाॅ. महेंद्र सिंह भादू, सीएमओ, सिरसा।