फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Tenders for toilets and tubewells were issued before the meeting

Sirsa News: बैठक से पहले शौचालय व ट्यूबवेल के लगाए टेंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Tenders for toilets and tubewells were issued before the meeting
सिरसा। शहर में तीन माह से अटके हुए विकास कार्य को 24 जुलाई को होने वाली साधारण बैठक से पहले गति देने का प्रयास किया गया। विकास की यह गति बेहद धीमी देखने को मिली। इसमें महज सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण व ट्यूबवेल लगाने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। नई कार्यकारिणी गठित होने के तीन माह के कार्यकाल के अंदर विकास कार्यों की गति जहां धीमी रही है। वहीं विवादों और जांच की गति तेज हो गई है।
विज्ञापन


विकास कार्यों में गड़बड़ी के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। एक्सईएन, थर्ड पार्टी, डीसी कमेटी जांच करने में लगी हुए हैं। इससे कहीं बढ़कर अब मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम जांच करने के लिए जल्द ही आने वाली है। ऐसे में विकास कार्य के नाम पर पुराने कार्यों की लीपापोथी का काम जारी है।
विज्ञापन


गाैरतलब है कि स्वच्छता रैंकिंग में गिरावट आने के बाद अब नगर परिषद के अधिकारियों को सार्वजनिक शौचालयों को आधुनिक बनाने की याद आ गई है। सार्वजनिक शौचालयों को बेहतर बनाने के लिए विशेष रूप से बैठक से पहले 43.25 लाख रुपये के टेंडर लगाए हैं। जिससे कि इन सार्वजनिक शौचालयों को बेहतर बनाया जा सके और आमजन उनका प्रयोग कर सके। अनका मौजूदा समय में बहुत कम प्रयोग लोग करते हैं। ऐसे में स्वच्छता रैंकिंग पर अब हाउस की बैठक में नगर परिषद पर सवालिया निशान लगने तय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

28.18 लाख रुपये के लगाए जाएंगे ट्यूबवेल

नगर परिषद के 23 जुलाई लगाए गए टेंडरों के अंदर एफ ब्लॉक मकान नंबर 317 के सामने, वाल्मीकि आश्रम गोशाला रोड, टाउन पार्क, ट्रैफिक पार्क सहित कई अन्य जगहों पर ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। इसके लिए लंबे समय से शहरवासियों व संस्थाओं की मांग उठ रही थी। इसमें सार्वजनिक और पार्क दोनों के लिए ट्यूबवेल लगाने का प्रावधान रखा गया है। इनके अतिरिक्त अन्य एरिया में भी ट्यूबवेल लगाए जाएंगे।

इन शौचालयों पर होगा काम

- पोस्ट ऑफिस

- अरोड़वंश चौक डबवाली रोड

- महाराणा प्रताप चौक

- नजदीक हाउसिंग बोर्ड

70 लाख रुपये के प्रत्येक वार्ड में होने हैं काम

पूर्व हाउस की बैठक में पास हुए कामों में एक काम भी आज तक शुरू नहीं हुआ है। हालांकि, हाउस की प्रोसिडिंग पास होने में तीन माह का वक्त गुजर गया और किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। प्रोसिडिंग पास होने के बाद सभी वार्ड पार्षदों को अपने-अपने वार्ड के महत्वपूर्ण कार्यों को चयन करने को कहा गया और 70 लाख रुपये तक की लिमिट घोषित कर दी। ऐसे में अभी तक पार्षद अपने विकास कार्यों के आकलन में ही लगे हुए हैं। इसके चलते कोई विकास कार्य मौजूदा समय में नहीं हो पाया है।

सीवरेज सिस्टम से सब परेशान

हाउस की बैठक में सीवरेज सिस्टम के लिए आवाज उठना तय है। गर्मी और बारिश के मौसम में सीवरेज ब्लॉक की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा है। बुधवार को पीर बस्ती का वीडियो वायरल हुआ, जहां पर सीवरेज के गंदे पानी से लोग परेशान हैं। इसके अलावा कीर्ति नगर व अन्य पुराने शहर में सीवरेज ब्लॉक की समस्या है।



----------------विकास कार्यों को गति दी जाएगी। साधारण बैठक 24 जुलाई को बुलाई गई है। सभी पार्षदों के साथ मिलकर विकास कार्यों पर मंथन किया जाएगा। शौचालयों और ट्यूबवेल के टेंडर लगाए गए हैं।
- वीर शांति स्वरूप, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article