{"_id":"69fcd25fa920f5bc2105e34e","slug":"tender-of-40-lakh-for-pit-free-road-sirsa-news-c-128-1-svns1027-158045-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: शहर को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए 40 लाख के टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: शहर को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए 40 लाख के टेंडर
Thu, 07 May 2026 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 07 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर हुए गड्ढे । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। टूटीं सड़कों व गड्ढों से परेशान शहरवासियों के लिए राहत की खबर है। नगरपालिका प्रशासन ने शहर को गड्ढा मुक्त बनाने की योजना बनाई है। इसके लिए नगरपालिका ने करीब 40 लाख रुपये के टेंडर लगाए हैं। जल्द ही शहर की मुख्य सड़कों व गलियों में मरम्मत का कार्य शुरू होगा। यह 6 माह में पूरा होगा।
शहर कालांवाली की कुल आबादी करीब 30 हजार है। शहर में कुल 16 वार्ड हैं। शहर की मुख्य सड़कों व गलियों में कई जगहों पर सड़कें टूटी हुई हैं। वहां पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। टूटी सड़कों के कारण आमजन खासकर वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
बरसात के दिनों में गहरे गड्ढे दिखाई न देने के कारण अनेक बार हादसे हो चुके हैं। उक्त समस्या को लेकर अनेक बार शहरवासी प्रशासन को अवगत करवा चुके थे। अब शहरवासियों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए ही नगरपालिका प्रशासन ने आमजन की सुध ली है।