फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ten people found corona positive

संक्रमित वृद्धा की मौत के बाद उसे कंधा देने वाला बेटा और पोता भी पॉजिटिव

Thu, 23 Jul 2020 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
ten people found corona positive
कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन एक और तो चिंतित नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग निजी अस्पताल में संक्रमित पाए जाने पर भी अपनी सतर्कता नहीं दिखा रहा है। वीरवार को भी जिले में 10 संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित महिला की मौत के बाद परिजनों के लिए गए सैंपल की रिपोर्ट आई जिसमें महिला को कंधा देने वाला उसका बेटा ओर पोता संक्रमित पाया गया है। वहीं दो संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 89 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में वीरवार को 10 संक्रमितों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिन्हें विभाग ने सिविल अस्पताल में आइसोलेट कर दिया है। संक्रमित के संपर्क में आए गुरुनानक नगर का रहने वाला व्यक्ति, मेला ग्राउंड की रहने वाली युवती और सी ब्लॉक का व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। वहीं हिसार से लौटा ढ़ाणी तेजा सिंह का व्यक्ति, गुरुग्राम और यूपी से लौटे दो युवक और हिसारिया बाजार और दड़बी का रहने वाला बुजुर्ग खांसी जुकाम से पीड़ित था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं मंगलवार को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती 75 वर्षीय वृद्धा को रेफर किया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने उसे कोरोना संक्रमित बताया था। लेकिन परिजनों को इस बात की सूचना नहीं थी। वृद्धा के दाह संस्कार के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसके परिजनों को पॉजिटिव रिपोर्ट की सूचना दी। स्वास्थ्य विभाग ने सभी के सैंपल जांच के लिए भेज दिए। मौत के बाद उसके शव को कंधा देने वाले उसके बेटे और पोते की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेट कर दिया है। जिले में अभी तक कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 281 हो गया है और वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 87 हो गई है।
विज्ञापन

निजी अस्पताल की लापरवाही, विभाग नरम
बता दें कि मंगलवार को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती 75 वर्षीय वृद्धा मौत कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। लेकिन निजी अस्पताल में कोई ऐतिहात नहीं बरती गई और अभी तक अस्पताल में दूसरे दिन भी ओपीडी जारी है। वहीं अगर सरकारी अस्पताल में कोई कर्मचारी संक्रमित पाया जाता है तो उस अस्पताल को 48 घंटे तक बंद कर दिया जाता है और उक्त कर्मचारी के घर के आस पास 28 दिन का कंटेनमेंट जोन बना दिया जाता है। लेकिन इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की और अस्पताल में अभी भी ना ही तो सामाजिक दूरी बनाई जा रही है और न ही संक्रमण बचाव को लेकर सावधानियां बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में दस कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 281 हो गई है। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 87 तक पहुंच गई है। निजी अस्पताल को भी बंद करने के निर्देश दिए हैं, वह अपना अस्पताल शिफ्ट कर रहे हैं। संक्रमितों में मृतक महिला का बेटा और पोता भी है।
- डॉ. सुरेंद्र नैन, सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed