फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ten people arrested with 700 pills of drug

नशे की 700 प्रतिबंधित गोलियों सहित तीन युवक काबू

Thu, 23 Jul 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
ten people arrested with 700 pills of drug
जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न जगहों से तीन युवकों को नशे कर 600 कैप्सूल व 100 प्रतिबंधित गोलियों सहित काबू किया है। प्रथम मामले में जिला की रानियां थाना पुलिस ने गांव जीवननगर थेड़ी क्षेत्र से एक युवक को नशे की 600 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ काबू किया है। रानियां थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी जीवननगर थेड़ी के रुप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना रानियां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में सीआईए कालांवाली पुलिस ने गांव मत्तड़ क्षेत्र से दो युवकों को नशे की 100 प्रतिबंधित गोलियों के साथ काबू किया है। सहायक उपनिरीक्षक प्रेम सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान हरदीप सिंह निवासी मत्तड़ व कुलविंदर सिंह उर्फ मोर निवासी मलड़ी के रुप में हुई है। सप्लायर समेत दो लोगों के खिलाफ थाना रोड़ी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed