फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Temperature dropped by two degrees due to cloud cover, no respite from heat wave

Sirsa News: बादल छाने से तापमान दो डिग्री गिरा, लू से राहत नहीं

Thu, 30 May 2024 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 30 May 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped by two degrees due to cloud cover, no respite from heat wave
बुधवार को शहर में शाम के समय आसमान में छाई धूल । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। भीषण गर्मी और लू के कारण जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। इस बार गर्मी अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। लोगों को न तो दिन में आराम है और न ही रात में चैन। बुधवार को भी सूर्य के तल्ख तेवर से सुबह से धरती तपनी शुरू हो गई। दिन में 21 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली लू ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। दोपहर बाद मौसम में बदलाव आया और बादल छाने के साथ धूल भरी गर्म हवा चली। हालांकि अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
इस बार सिरसा देश के सबसे गर्म शहर में शामिल रहा है। जिले के अधिकतम तापमान 50 डिग्री पर पार कर चुका है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 50.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया था। हालांकि बुधवार को तापमान में गिरावट दर्ज जरूरी की गई है, लेकिन लोगों को गर्मी से राहत नहीं है। आईएमडी के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 48.7 डिग्री और न्यूनतम 29.6 डिग्री दर्ज किया गया। पार्कों से रौनक गायब हो गई। सुबह व शाम के समय 30 प्रतिशत लोग ही पार्कों में घूमने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन

एसी बने आफत, बढ़ रहा तापमान : गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ज्यादा से ज्यादा एसी खरीद रहे हैं। इनके कारण जहां बिजली लोड बढ़ रहा है, वहीं इनसे निकलने वाली गर्म हवा भी तापमान में बढ़ोतरी का मुख्य कारण है। बाजारों में लोग दोपहिया की जगह लोग कारों से घरों से बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


70 फीसदी बढ़े डायरिया के रोगी, नागरिक अस्पताल में 15 बच्चे सहित 50 मरीज दाखिल
सिरसा। भीषण गर्मी अब आम जन पर भारी पड़ने लगी है। लू का प्रकोप ऐसा है कि बच्चों के साथ-साथ बुजुर्ग भी इसका शिकार हो रहे हैं। नागरिक अस्पताल में एक सप्ताह में डायरिया के मरीजों की संख्या 70 फीसदी तक बढ़ गई है। सामान्य वार्ड में डायरिया से ग्रस्त 50 लोग दाखिल हैं। इनमें से 15 बच्चे हैं। इनको ओआरएस का घोल लगातार दिया जा रहा है। नागरिक अस्पताल में लू प्रभावित लोगों के लिए अलग से कमरा बना दिया गया है। यहां पर कूलर आदि का प्रबंध किया गया है। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन डायरिया ग्रस्त 200 मरीज पहुंच रहे हैं। एक सप्ताह पहले तक इनकी संख्या 25 से 30 तक थी। इनको चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद भेजा जा रहा है। जिन लोगों को अधिक परेशानी है, उनको दाखिल किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed