{"_id":"6abd5aa4f772e6eee60d3982","slug":"teleecg-facility-sirsa-news-c-128-1-sir1004-165941-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: टेली-ईसीजी बना हार्ट मरीजों के लिए जीवनरक्षक सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: टेली-ईसीजी बना हार्ट मरीजों के लिए जीवनरक्षक सुविधा
Thu, 01 Oct 2026 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
- जिला 34 स्वास्थ्य केंद्रों पर सुविधा के साथ टेली ईसीजाी करने में प्रदेश में अव्वल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सीने में दर्द, सांस फूलने या धड़कन संबंधी परेशानी में समय बहुत महत्वपूर्ण होता है। ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर शुरू की गई टेली-ईसीजी सुविधा ऐसे मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित हो रही है। जिले के 34 सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर यह सुविधा उपलब्ध है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सिरसा जिला प्रदेश में सबसे अधिक टेली-ईसीजी जांच कर रहा है और इस मामले में प्रथम स्थान पर है। टेली-ईसीजी के माध्यम से स्वास्थ्य केंद्र पर ही मरीज की ईसीजी जांच की जाती है। इसकी रिपोर्ट विशेषज्ञ चिकित्सकों तक तुरंत भेजी जाती है।
इससे विशेषज्ञ राय मिलने में लगने वाला समय काफी कम हो जाता है। स्थानीय चिकित्सक मरीज की स्थिति के अनुसार तत्काल उपचार शुरू कर सकते हैं। टेली-ईसीजी की रिपोर्ट कुछ ही मिनटों में मिल जाती है।
विज्ञापन
यह मशीन बड़ी ईसीजी मशीनों से छोटी, सस्ती और मोबाइल टैब जैसी होती है। टेली-ईसीजी में ईसीजी जितनी ही सटीक और सही रिपोर्ट दर्ज की जाती है।
सुविधा के लाभ
सिविल सर्जन पवन कुमार ने बताया कि 34 मशीनों के साथ टेली-ईसीजी ने ग्रामीण क्षेत्रों तक ईसीजी की पहुंच बढ़ाई है। इस सुविधा का सबसे बड़ा लाभ यह है कि मरीज को प्रारंभिक जांच के लिए दूर नहीं जाना पड़ता। स्वास्थ्य केंद्र पर ईसीजी होने के बाद विशेषज्ञ चिकित्सक की राय पर स्थानीय स्तर पर उपचार शुरू होता है। गंभीर मामलों में मरीज को बिना देरी किए कार्डियोलॉजिस्ट या उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया जाता है। समय पर पहचान और उपचार से हृदय रोगियों को बेहतर चिकित्सा सहायता मिल रही है।
हृदय आघात मरीजों के लिए मददगार
टेली-ईसीजी हृदय आघात की आशंका वाले मरीजों के लिए अहम भूमिका निभाती है। ईसीजी में गंभीर स्थिति सामने आने पर मरीज को तत्काल उच्च चिकित्सा केंद्र या कार्डियोलॉजिस्ट के पास भेजा जा सकता है। इससे जांच और रेफरल के बीच का समय कम होता है। मरीज को समय पर उपचार मिलने की संभावना बढ़ जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस सुविधा से हृदय के मरीजों को ईसीजी के लिए शहर नहीं जाना पड़ता, जिससे जिला नागरिक अस्पताल पर भी दबाव कम हुआ है।