{"_id":"64c54ecc38c0ce2881057176","slug":"teenager-fell-in-lohgarh-head-due-to-foot-slipping-dead-body-found-near-dingarh-sirsa-news-c-128-1-shsr1023-3585-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पैर फिसलने से लोहगढ़ हैड में गिरा किशोर, दीनगढ़ के पास मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पैर फिसलने से लोहगढ़ हैड में गिरा किशोर, दीनगढ़ के पास मिला शव
Sat, 29 Jul 2023 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। गांव लोहगढ़ में राजस्थान कैनाल के हेड में गिरने से 15 वर्षीय हर्ष की मौत हो गई। हर्ष का शव राजस्थान कैनाल में दीनगढ़ के समीप मिला। पुलिस ने शव को ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल में पहुंचाया।
मृतक के पिता लोहगढ़ निवासी मनफूल ने पुलिस को बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी करता है। उसका 15 वर्षीय बेटा हर्ष पैर फिसलने के कारण राजस्थान कैनाल के लोहगढ़ हेड में गिर गया। शोर मचाने पर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए और उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव उसे दूर बहा ले गया। जांच अधिकारी एएसआई श्रवण ने बताया कि चौटाला पुलिस को सूचना मिलने के बाद हर्ष तलाश शुरु की गई। हर्ष का शव राजस्थान कैनाल में दीनगढ़ के समीप मिला। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। रविवार की सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।