{"_id":"65db7ee2c78192284108e38c","slug":"teachers-are-on-duty-in-board-exams-confusion-arises-whether-they-should-be-called-to-teach-children-or-not-sirsa-news-c-128-1-sir1002-115695-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बोर्ड परीक्षाओं में लगी अध्यापकों की ड्यूटी, बच्चों को पढ़ाने के लिए बुलाए या नहीं बनी असमंजस की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बोर्ड परीक्षाओं में लगी अध्यापकों की ड्यूटी, बच्चों को पढ़ाने के लिए बुलाए या नहीं बनी असमंजस की स्थिति
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने परीक्षा संबंधी सामान केंद्रों के इंचार्ज को सौंप दिया
सिरसा। जिले में हरियाणा शिक्षा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी मंगलवार से शुरू होंगी। जिसके लिए शिक्षा विभाग ने परीक्षा संबंधी सामान रविवार को केंद्रों के इंचार्ज को सौंप दिया है। जिसमें हस्ताक्षर चार्ट, ऑब्जर्वर की डयूटी चार्ट, सुपरवाइजर की लिस्ट, और सीटिंग प्लान शामिल है।
बता दें कि जिले में बोर्ड की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो जाएंगी। जिसके लिए राजकीय स्कूलों के शिक्षकों की डयूटी लगाई गई है। ऐसे में विभाग ने उन स्कूलों के शिक्षकों की भी डयूटी परीक्षाओं में लगा दी है, जिस स्कूल में एक या फिर दो ही शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं। ऐसे में शिक्षकों के लिए मुसीबत हो गई है कि वो बच्चों को स्कूलों में बुलाए या नहीं। अगर बुलाते है तो स्कूल में पढ़ाने वाला कोई नहीं है। वहीं नहीं बुलाते तो उनकी बढ़ाई बाधित होगी।
इस परेशानी के बारे में वे जिला शिक्षा अधिकारी से भी मिले है और बोर्ड को भी पत्र लिखा है, लेकिन अभी तक विभाग की ओर से कोई समाधान नहीं किया गया है। बता दें कि हर साल बोर्ड परीक्षाओं में पीजीटी और टीजीटी शिक्षकों की डयूटी लगाई जाती है। लेकिन इस बार जेबीटी व प्राइमरी शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
जिस स्कूल में एक शिक्षक, उसकी भी डयूटी परीक्षा में
राजकीय प्राइमरी स्कूल ढाणी- 400 में 27 विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। इसमें दो शिक्षक इन बच्चों को पढ़ाते हैं। इन दोनों ही शिक्षकों की ड्यूटी बोर्ड परीक्षाओं में लगा दी। वहीं राजकीय प्राइमरी स्कूल में 26 विद्यार्थी पढ़ते हैं। जिसमें एक ही शिक्षक इन बच्चों को पढ़ाता है। इसी एक शिक्षक की ड्यूटी बोर्ड परीक्षाओं में लगा दी। वहीं राजकीय प्राइमरी स्कूल बनसुधार में 38 विद्यार्थी पढ़ते हैं। जिसमें 2 शिक्षक विद्यार्थियों पढ़ाते हैं। इन्हीं दोनों शिक्षकों की ड्यूटी बोर्ड परीक्षाओं में लगा दी गई है। वहीं राजकीय प्राइमरी स्कूल टीटूखेड़ा में एक ही शिक्षक है। उसकी भी ड्यूटी परीक्षा में लगा दी गई है।
इस बार नहीं होगी बोर्ड फ्लाइंग
पहली बार बोर्ड परीक्षाओं में बोर्ड फ्लाइंग व शिक्षा विभाग की फ्लाइंग टीम नहीं होगी। बोर्ड की ओर से पहली बार परीक्षा केंद्रों पर ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं। इस दौरान एक निजी स्कूल व एक राजकीय स्कूल का शिक्षक बतौर आब्जर्वर नियुक्त किए जाएंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो ऑब्जर्वर नियुक्त होंगे। जो परीक्षा शुरू होने से पहले और परीक्षा खत्म होने के बाद तक सेंटर पर मौजूद रहेंगे।
एक कमरे में 24 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
शिक्षा विभाग की ओर से जिले में 88 परीक्षा केंद्र बनाएं गए हैं। जिसमें करीब 25 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इस दौरान एक कक्षा में 6 लाइनें बनाई गई हैं। प्रत्येक कमरे में 24 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। हर सेंटर पर एक सुपरीटेंडेंट, एक डिप्टी सुपरीटेंडेंट, 2 ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं।
शिक्षकों की डयूटी को लेकर मामला सामने आया है। सोमवार को सेंटरों की लिस्ट खुलेगी। इस दौरान जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी है उन शिक्षकों की ड्यूटी हटा दी जाएगी।
-ज्ञान सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा।