फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Tax evasion of crores of rupees made before another's document became a fake firm, then threatened to kill

दूसरे के दस्तावेज से पहले की फर्जी फर्म बना करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी, फिर दी जान से मारने की धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Tax evasion of crores of rupees made before another's document became a fake firm, then threatened to kill
सिरसा। शहर के गुरु तेग बहादुर नगर निवासी एक व्यक्ति के नाम से फर्जी बनाकर करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी व व्यक्ति के बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है, उनमें पद्म बंसल, अमित बंसल व दीपक फुटेला निवासी सिरसा शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में नजदीक तकनीकी कॉलेज, गुरु तेग बहादुर नगर निवासी भूषण ने बताया कि उसका बेटा मनोज कुमार एक फोटोस्टेट की दुकान पर काम करता था। उसके पास पद्म बंसल व अमित बंसल का आना जाना था। दोनों ने मिलकर उसके लड़के मनोज से एक फर्म मैसर्ज भूषण इंटरप्राइजिंग, नजदीक सुमित कॉटन फैक्टरी शमशाबाद पट्टी खुलवा ली। उक्त फर्म के नाम से दोनों करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी करते रहे। जब मेरे लड़के मनोज को इस बारे पता चला तो उसने दोनों से बात की, लेकिन दोनों ने बजाय अपनी गलती मानने के उसे ही इस बारे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 29 अगस्त की सुबह दोनों हमारे घर आए और मनोज को बाहर बुलाया। मनोज को गली में बुलाकर दोनों ने उसे धमकी दी कि फर्म के नाम पर हस्ताक्षर करने से मना किया और किसी को इस टैक्स चोरी के बारे में बताया या पुलिस को शिकायत देने की कोशिश की तो अपनी जान से हाथ धो बैठेगा। मानसिक रूप से परेशान उसका बेटा मनोज घर से गया था, लेकिन अब तक वापस नहीं लौटा है। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। 30 अगस्त की शाम को मेरे व्हाट्सएप पर मैसेज आया कि पद्म बंसल, अमित बंसल व दीपक फुटेला की वजह से वह मरने जा रहा है। इन्होंने मुझे मरने के लिए मजबूर किया है। हमने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा है। भूषण ने कहा कि मेेरे बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए उपरोक्त तीनों जिम्मेदार हैं, इसलिए इन तीनों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed