फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Talwada Khurd near the railway started construction on three-under

तलवाड़ा खुर्द में रेलवे के तीनों अंडर पास पर निर्माण शुरू

Mon, 28 Dec 2015 12:49 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Mon, 28 Dec 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
Talwada Khurd near the railway started construction on three-under

ऐलनाबाद खंड के गांव तलवाड़ा खुर्द के ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही रेलवे अंडर पास की मांग पूरी होने के साथ-साथ रविवार से इन तीनों ही रेलवे अंडर पास का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। पहले भूमि पूजन हुआ इसके बाद कार्य शुरू कर दिया गया।

विज्ञापन


निर्माण कार्य के शुभारंभ अवसर पर पहुंचे रेलवे के मुख्य कार्यालय अधीक्षक मेघराज बिवान, सीनियर सेक्शन इंजीनियर आरके मीणा व कनिष्ठ अभियंता महेंद्र कुमार ने बताया कि गांव तलवाड़ा खुर्द के खेतों के बीच से निकल रही इस रेलवे लाइन को ब्रॉड गेज में परिवर्तित किया गया है।
विज्ञापन


इस रेलवे लाइन से पार स्थित सैकड़ों ढाणियों व खेतों में ग्रामीणों का विभिन्न वाहनों द्वारा पहुंचना बाधित हो गया था जिस पर अब रेलवे ने गांव तलवाड़ा खुर्द के बुर्जी नंबर 38/1, 37/4 एवं 36/4 पर अंडर पास का खुदाई एवं निर्माण कार्य बुधवार को भूमि पूजन के बाद शुरू करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि भाजपा के जिला अध्यक्ष अमीरचंद गिजवानी उपस्थित हुए। जिन्होंने पूर्ण विधि विधान के साथ बुर्जी नंबर 38/1 पर भूमि पूजन करवाया।

भूमि पूजन के तुरंत बाद अति आधुनिक पॉकलैंड एक्सीबेटर मशीन से खुदाई कार्य शुरू करवाया गया।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की इस अति आवश्यक मांग को देखते हुए रेलवे के इन तीनों अंडर पास निर्माण पर खर्च होने वाली राशि हरियाणा सरकार ने केंद्र सरकार के खजाने में जमा करवा दी थी जिस पर रेलवे ने यह निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पंाच गुणा साढ़े चार मीटर लंबाई चौड़ाई में पांच करोड़ की लागत से बनने वाले इन तीनों अंडर पासों के निर्माण का ठेका मांगे लाल ठेकेदार को दिया गया है जो कि जिसे छह माह की समयावधि में पूरा कर दिया जाएगा।


अधिकारियों ने बताया कि तीनों ही अंडर पास पर साथ-साथ निर्माण कार्य चलेगा। एक अंडर पास की खुदाई के बाद दूसरे तथा दूसरे की खुदाई के बाद तीसरे की खुदाई।

इसी तरह एक के बाद दूसरे व दूसरे के बाद तीसरे पर निर्माण कार्य चलता रहेगा जिससे कि आगामी छह माह की अवधि में तीनों ही अंडर पास तैयार करवा दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed