फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Taliban threatens to blow up railway station, three police stations deployed, security increased

तालिबान ने दी रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी, तीन थानों की पुलिस तैनात, बढ़ाई सुरक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Taliban threatens to blow up railway station, three police stations deployed, security increased
रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते डीएसपी आर्यन चौधरी व उनके साथ उपस्थित जीआरपी थाना प्रभारी ओमप्रका - फोटो : Sirsa
सिरसा। तालिबान की ओर से भीड़ वाले क्षेत्रों और रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दिए जाने के बाद रेलवे पुलिस ने स्टेशन की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। स्टेशन पर जीआरपी, आरपीएफ और सिविल लाइन थाना पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। पुलिस की ओर रेलवे स्टेशन पर सर्च अभियान चला यात्रियों के सामान, मोटरसाइकिल स्टैंड और यार्ड की जांच की जा रही है। ताकि किसी शरारती तत्वों की ओर से रेलवे स्टेशन को नुकसान न पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन

रेलवे एसपी संगीता कालिया ने पुलिस को स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए जाने के बाद सोमवार को पुलिस अलर्ट हो गई और यात्रियों के सामान, यार्ड, साइकिल स्टैंड और अन्य स्थानों की जांच शुरू कर दी है। रेलवे पुलिस ने सिरसा एसपी को पत्र लिखकर अतिरिक्त फोर्स दिए जाने की भी मांग रखी गई है। वहीं जीआरपी और आरपीएफ के करीब 40 से अधिक जवानों को अलग-अलग स्थानों पर तैनात कर दिया और आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही है ताकि कोई भी वारदात को अंजाम न दे सके।
विज्ञापन

पुलिस ने चलाया सर्च अभियान
सख्ती किए जाने के बाद पुलिस की ओर से स्टेशन पर घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की जा रही है। जवान लाइव डिटक्टर से सामान की जांच कर रहे हैं। सिरसा के साथ-साथ कालांवाली, डिंग, डबवाली और अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। पुलिस के जवान लगातार स्टेशन पर गश्त करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालिबान की ओर से धमकी दिए जाने के बाद स्टेशन की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। एसपी सिरसा से भी अतिरिक्त जवान दिए जाने के लिए पत्र लिखा गया है। यात्रियों के सामान, साइकिल स्टैंड, यार्ड और अन्य स्थानों की जांच की जा रही है।
-ओमप्रकाश, थाना प्रभारी, जीआरपी सिरसा

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान की तलाशी लेते पुलिस कर्मी

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान की तलाशी लेते पुलिस कर्मी - फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed