{"_id":"612d17cd8ebc3e494c7de2e3","slug":"taliban-threatens-to-blow-up-railway-station-three-police-stations-deployed-security-increased-sirsa-news-hsr6103387129","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालिबान ने दी रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी, तीन थानों की पुलिस तैनात, बढ़ाई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालिबान ने दी रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी, तीन थानों की पुलिस तैनात, बढ़ाई सुरक्षा
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते डीएसपी आर्यन चौधरी व उनके साथ उपस्थित जीआरपी थाना प्रभारी ओमप्रका
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। तालिबान की ओर से भीड़ वाले क्षेत्रों और रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दिए जाने के बाद रेलवे पुलिस ने स्टेशन की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। स्टेशन पर जीआरपी, आरपीएफ और सिविल लाइन थाना पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। पुलिस की ओर रेलवे स्टेशन पर सर्च अभियान चला यात्रियों के सामान, मोटरसाइकिल स्टैंड और यार्ड की जांच की जा रही है। ताकि किसी शरारती तत्वों की ओर से रेलवे स्टेशन को नुकसान न पहुंचाया जा सके।
रेलवे एसपी संगीता कालिया ने पुलिस को स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए जाने के बाद सोमवार को पुलिस अलर्ट हो गई और यात्रियों के सामान, यार्ड, साइकिल स्टैंड और अन्य स्थानों की जांच शुरू कर दी है। रेलवे पुलिस ने सिरसा एसपी को पत्र लिखकर अतिरिक्त फोर्स दिए जाने की भी मांग रखी गई है। वहीं जीआरपी और आरपीएफ के करीब 40 से अधिक जवानों को अलग-अलग स्थानों पर तैनात कर दिया और आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही है ताकि कोई भी वारदात को अंजाम न दे सके।
पुलिस ने चलाया सर्च अभियान
सख्ती किए जाने के बाद पुलिस की ओर से स्टेशन पर घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की जा रही है। जवान लाइव डिटक्टर से सामान की जांच कर रहे हैं। सिरसा के साथ-साथ कालांवाली, डिंग, डबवाली और अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। पुलिस के जवान लगातार स्टेशन पर गश्त करते रहे।
विज्ञापन
तालिबान की ओर से धमकी दिए जाने के बाद स्टेशन की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। एसपी सिरसा से भी अतिरिक्त जवान दिए जाने के लिए पत्र लिखा गया है। यात्रियों के सामान, साइकिल स्टैंड, यार्ड और अन्य स्थानों की जांच की जा रही है।
-ओमप्रकाश, थाना प्रभारी, जीआरपी सिरसा

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान की तलाशी लेते पुलिस कर्मी - फोटो : Sirsa