Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sweepers strike

Sirsa News: सफाई का किया प्रयास तो नगर परिषद पर लगेगा ताला

Sun, 10 May 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 10 May 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
sweepers strike
 कूड़े के ढ़ेर में लगी आग पर पानी डालता कर्मचारी।
- 11 मई तक बढ़ाई थी हड़ताल, हर कोई है कचरा फैलने से परेशान
विज्ञापन

- कॉलोनियों से लेकर चौक चौराहों पर गंदगी का आलम
- सरकार से मांगें मानी जाने की उम्मीद पर टिका सबकुछ
- 1200 टन से ज्यादा कचरा पड़ा है अकेले सिरसा में
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। पिछले 10 दिनों से जिलेभर में सफाई के बुरे हालात हैं। शहरी क्षेत्रों में कचरे के ढेर के साथ जीने के लिए शहरवासी मजबूर हैं। सिरसा, ऐलनाबाद, कालांवाली, डबवाली, रानियां पांचों जगह पर कचरे के ढेर ही ढेर नजर आ रहे हैं।
नगर परिषद सिरसा में एक दिन ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाकर 200 टन कचरे की उठान की गई थी। इसने हड़ताली कर्मचारियों के जोश को और बढ़ा दिया है। यूनियन प्रधान ने कहा है कि यदि सोमवार को सफाई का प्रयास किया जाता है तो नगर परिषद में पूर्ण रूप से ताला लगा दिया जाएगा। न कोई अंदर जाएगा और न काम करेगा।
विज्ञापन

अब देखना यह है कि सोमवार तक का सरकार को समय देने वाली इस हड़ताल का परिणाम क्या निकलता है। यदि हड़ताल सोमवार को खत्म नहीं होती है तो लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण कचरे से बीमारियां फैलने का खतरा पैदा हो जाएगा। बाजारों में 10 दिनों से बिल्कुल भी सफाई नहीं हुई है। लोगों के बीमार होने की सूरत में प्रशासन व सरकार को दबाव बड़े स्तर पर बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, शहरवासी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि 15 मई को मुख्यमंत्री के सिरसा दौरे से पहले यह हड़ताल खत्म हो जाएगी। यदि ऐसा नहीं होता है तो जिलेभर के सफाई कर्मचारी उस दिन इकट्ठा होंगे और सीएम के सामने प्रदर्शन करेंगे।
यह है कचरे की अनुमानित स्थिति
सिरसा - 1200 टन

रानियां - 350 टन
ऐलनाबाद - 700 टन
कालांवाली - 500 टन

डबवाली - 800 टन

एजेंसी के लिए कचरा निस्तारण बनेगा चुनौती
दस दिनों से हड़ताल जारी रहने पर कचरा निस्तारण करने वाली एजेंसी के लिए यह चुनौती बनने वाला है। कारण यह कि प्लांट में पहले का कचरा ही पड़ा है। हड़ताल खत्म होने पर एजेंसी के पास बकरियांवाली प्लांट में 2500 टन के आसपास कचरा पहुंचेगा। कचरा निस्तारण की क्षमता 300 टन प्रतिदिन रहेगी। ऐसे में एजेंसी के लिए दिन-रात गर्मी के मौसम में काम करना चुनौती रहेगी।

कोट्स
कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे हैं। सोमवार को प्रशासन कूड़ा उठाने को लेकर जबरदस्ती करेगा तो नगर परिषद कार्यालय पर तालाबंदी की जाएगी। प्रशासन की गतिविधि पर सब निर्भर है। हमारी हड़ताल जारी रहेगी।
-मनोज अठवाल, प्रधान, सफाई यूनियन
सफाई कर्मचारियों की अनदेखी दुर्भाग्यपूर्ण : भारत
फोटो 19
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। नगरपरिषद कार्यालय में अपनी मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों को रविवार को युवा कांग्रेस का समर्थन मिला। युवा कांग्रेस ब्लॉक डबवाली अध्यक्ष भारत नाहर व कांग्रेस नेता परमवीर जैन धरनास्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों को उनके संघर्ष में साथ देने का भरोसा दिलाया। धरने के दौरान युवा कांग्रेस नेताओं ने सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान चांदी राम तथा पूर्व प्रधान सूरज कुमार से बातचीत कर कर्मचारियों की मांगों और उनकी परेशानियों की जानकारी ली। भारत नाहर ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान निकालना चाहिए ताकि कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता न अपनाना पड़े। इस मौके पर पूर्व पार्षद रविंद्र बबलू, राकेश बब्बर, गौरव बहल, वंश, सुनील भी उपस्थित थे।

दुकानदारों ने कूड़े के ढेर में लगाई आग
फोटो --- 34,35
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। नगर पालिका कर्मचारियों की चल रही हड़ताल से सभी शहरवासी गंदगी और बदबू से परेशान हैं। शहर के हर गली-मोहल्ले पर लगे कूड़े के ढेर लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। रविवार सुबह परेशान दुकानदारों ने कूड़े के ढेर में आग लगा दी।
सूचना मिलते ही नगर पालिका कार्यालय में हड़ताल पर बैठे कर्मचारी पानी की बाल्टियां लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाई। इस मौके पर कुछ दुकानदारों और सफाई कर्मचारियों के बीच कहासुनी भी हुई लेकिन हड़ताली कर्मचारियों ने दुकानदारों से कचरे के ढेर में आग न लगाने तथा उनकी हड़ताल को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।
कर्मचारियों ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हैं। इसके चलते शहर में सफाई व्यवस्था बिगड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांग लंबे समय से चली आ रही है लेकिन सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही और उन्हें अपने परिवार के लालन पालन और सामाजिक जीवनशैली में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कर्मचारियों ने कहा जैसे ही सरकार उनकी मांगों को स्वीकार कर लागू कर देगी तभी से वे शहर को पूर्व की भांति स्वच्छ व सुंदर बनाने में पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे।

फोटो - रानियां01,02 कूड़े के ढेर में लगी आग पर पानी डालता कर्मचारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed