फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   swarnkar society hounerd chairperson

Sirsa News: स्वर्णकार समाज ने चेयरपर्सन रीमा सोनी का किया स्वागत

Sun, 31 May 2026 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 31 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
swarnkar society hounerd chairperson
 उकलाना नगर परिषद की चेयरपर्स रीमा सोनी का स्वागत करते हुए। संस्था।
फोटो -- 7
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर के गली गोलछा वाली में प्रदेश युवा महामंत्री स्वर्णकार समाज राजेश सोनी के प्रतिष्ठान पर उकलाना नगर परिषद की चेयरपर्सन बनीं स्वर्णकार समाज की बेटी रीमा सोनी व उनके पिता महेंद्र ढल्ला पूर्व पार्षद उकलाना का स्वर्णकार समाज की ओर से रविवार को स्वागत किया गया। समस्त स्वर्णकार समाज की ओर से सर्वप्रथम सम्मानसूचक पगड़ी पहनाकर रीमा सोनी व उनके पिता महेंद्र ढल्ला को सम्मानित किया गया।

स्वर्णकार समाज सेवा संघ के मुख्य सलाहकार एवं जिला प्रभारी सिरसा सुखविंद्र सोनी ने बताया कि रीमा सोनी की जीत एक निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर ऐतिहासिक जीत है। इस जीत ने रीमा व उनके पिता महेंद्र सोनी पूर्व पार्षद की लोकप्रियता पर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि रीमा सोनी की जीत से समाज के युवाओं को प्रेरणा लेकर राजनीतिक क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन

सुखविंद्र सोनी ने कहा कि जनसंख्या अनुपात के अनुसार समाज की राजनीति में भागीदारी जरूरी है। राजनीति में भागीदारी होगी, तभी समाज को उसका प्रतिनिधित्व मिलेगा और समाज अपने अधिकार प्राप्त कर सकेगा। रीमा सोनी की तरह समाज के युवाओं को राजनीतिक क्षेत्र में आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर राजकुमार जिला प्रधान, महेंद्र कुमार राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य, मदनलाल जोड़ा वरिष्ठ जिलाउपप्रधान, तहसील प्रधान संतपाल, किशोर सोनी, विक्रम सोनी, विशाल ढल्ला महासचिव, फकीर चंद आदि उपस्थित थे।

पिता की सेवा से मिला बेटी को ग्राउंड
रीमा सोनी ने कहा कि उकलाना से उनके पिता महेंद्र ढल्ला पूर्व में दो से तीन बार पार्षद रह चुके हैं। उनके पिता महेंद्र ढल्ला ने अपने कार्यकाल के दौरान वार्डवासियों की खूब सेवा की। जो भी उनके दर पर अपने कार्य के लिए आया, उसे कभी खाली हाथ व निराश नहीं जाने दिया और हर संभव कार्य करवाए। सोनी ने कहा कि पिता की सेवा का ही परिणाम रहा कि उकलानावासियों ने निकाय चुनावों में दिल खोलकर सहयोग किया। इसके कारण उन्हें इतनी कम उम्र में सेवा का मौका मिला। रीमा सोनी ने कहा कि पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए वह समस्त उकलानावासियों को साथ लेकर कार्य करेंगी और शिकायत का कोई मौका नहीं देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed