फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Survey of broken streets and roads of the city completed, 30 percent repaired

Sirsa News: शहर की टूटीं गलियों व सड़कों का सर्वे पूरा, 30 प्रतिशत की दुरुस्त

Tue, 10 Oct 2023 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 10 Oct 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Survey of broken streets and roads of the city completed, 30 percent repaired
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने शहर की टूटीं गलियों व सड़कों का सर्वे पूरा लिया है। अब इसकी रिपोर्ट को अंतिम रूप देकर दो दिन के अंदर मुख्यालय भेजा जाएगा। अहम बात यह रही कि सर्वे के दौरान 30 प्रतिशत गलियों व सड़कों को दुरुस्त भी कर दिया गया।
सोमवार को अतिरिक्त उपायुक्त डॉ विवेक भारती ने रिपोर्ट फाइनल करने में सोमवार को आखिरी पांच वार्डों का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ विवेक भारती की माने तो सर्वे के दौरान कई छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान हो गया है। 30 प्रतिशत टूटी गलियां सर्वे के चलते दुरुस्त हो गई हैं। इस सर्वे में जन स्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद, बीएंडआर के अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन


बता दें कि 16 सितंबर को मुख्यमंत्री ने चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में जनसंवाद के दौरान उपायुक्त को शहर की सभी गलियों की 15 दिनों में रिपोर्ट बनाकर सौंपने के आदेश दिए थे। उपायुक्त ने अतिरिक्त उपायुक्त की मौजूदगी में संबंधित विभाग के अधिकारियों की कमेटी बनाई थी। इस कमेटी ने शहर के सभी 31 वार्डों की सड़कों व गलियों का निरीक्षण किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि इस रिपोर्ट के तैयार करने में कुछ दिन का अतिरिक्त वक्त जरूर लगा है, लेकिन रिपोर्ट के सकारात्मक परिणाम आने पहले से शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि शहर की अनुमानित 600 से 700 गलियों व सड़कों की रिपोर्ट बनाई जा रही है। रिपोर्ट फाइनल नहीं हुई है। जिन वार्डों में सर्वे किया गया है, उनके लोगों को जरूर बुलाया गया है। इन्होंने गलियों व सड़कों की जांच की मांग की थी। इस सर्वे का शहर को लाभ ही हुआ है। करीब 30 फीसदी टूटी गलियां व सड़कें दुरुस्त की गई हैं।

दस वर्ष पहले बनी सड़कों व गलियों के बनाए जा रहे हैं एस्टीमेट
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि सर्वे में कई गली व सड़क ऐसी थी, जिन्हें दुरुस्त करने में दो घंटे का वक्त भी नहीं लगना था। लाइन लीकेज व अन्य प्रकार से खोदे गड्ढों को तुरंत भरवाने के आदेश दिए थे। इसके अतिरिक्त उन गलियों व सड़कों के एस्टीमेट बनाने के आदेश दिए हैं, जिन्हें बने हुए दस वर्ष से ज्यादा का समय हो गया है।


पार्षद व आमजन ने भी दिखाई सड़कें
सर्वे के दौरान निवर्तमान पार्षदों के साथ साथ आमजन ने भी गलियों व सड़कों का निरीक्षण करवाया है। ई वार्डों में सड़क निर्माण पहले ही चल रहा था। इसमें कई गलियां कवर हो गईं। आमजन को मौके पर बुलाकर सड़क तोड़ने वाले विभाग के संबंध में बातचीत की गई। रिपोर्ट में सड़क कब से टूटी है, किसने तोड़ी और कारण क्या रहा, संपूर्ण जानकारी दर्ज की गई है।


कोटस
पांच वार्ड रह गए थे। इनमें एक-दो वार्ड रिवाइज किए गए थे। इनका सर्वे करने के साथ ही सभी 31 वार्ड की गलियों और सड़कों के सर्वे पूर्ण कर लिया गया है। सर्वे के आधार पर कम्पाइल रिपोर्ट तैयार की जाएगी। - डाॅ. विवेक भारती , अतिरिक्त उपायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed