फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   support person appointment for poccso victim

Sirsa News: पॉक्सो पीड़ितों की मदद के लिए सपोर्ट पर्सन की होगी नियुक्ति

Thu, 19 Feb 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 19 Feb 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
support person appointment for poccso victim
5 मार्च तक आवेदन आमंत्रित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पॉक्सो अधिनियम 2012 के तहत यौन अपराधों से पीड़ित 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को कानूनी और चिकित्सा सहायता दिलाने के लिए सपोर्ट पर्सन (सहायक व्यक्तियों) का इम्पैनलमेंट किया जाएगा।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी गुरप्रीत कौर ने बताया कि इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 12 व्यक्तियों का पैनल तैयार किया जाएगा। इसमें 9 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस भर्ती में पूर्व में लागू आरक्षण प्रावधान प्रभावी नहीं रहेंगे। चयन का मुख्य आधार अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता, संबंधित क्षेत्र में अनुभव और साक्षात्कार में प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन

चयनित व्यक्तियों की सेवाएं आवश्यकतानुसार कोर्ट, अस्पताल और थाना में पीड़ित बच्चों को सहयोग प्रदान करने के लिए ली जाएंगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ वाणिज्य भवन स्थित जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय में 5 मार्च को शाम 4 बजे तक जमा करवा सकते हैं। आवेदन पंजीकृत डाक या व्यक्तिगत रूप से दस्ती तौर पर भी जमा करवा सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरप्रीत कौर ने बताया पात्रता शर्तों, शैक्षणिक योग्यता और आवेदन फॉर्म के प्रारूप के लिए अभ्यर्थी जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट सिरसाडोटजीओवीडोटइन देख सकते हैं। इसके अलावा, जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed