फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Supply from Bhakra stopped in the evening, now water will come on 21st

Sirsa News: भाखड़ा से शाम को बंद हुई आपूर्ति, अब 21 को आएगा पानी

Fri, 02 May 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 02 May 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Supply from Bhakra stopped in the evening, now water will come on 21st
सिरसा। पेयजल आपूर्ति के लिए नहरों में दिया जा रहा पानी शुक्रवार शाम को फतेहाबाद के टोहाना हेड से बंद कर दिया गया। पानी बंद होने से पहले ऐलनाबाद की नहरों में पानी छोड़ा गया ताकि ऐलनाबाद के शुष्क क्षेत्र में लोगों को पेयजल आपूर्ति मिल सके और जलघरों को पूरी तरह से भरा जा सके।
विज्ञापन


क्योंकि राजस्थान के साथ लगते इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा पेयजल किल्लत का सामना लोगों को करना पड़ता है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार 21 मई को दोबारा नहरों में पानी आएगा। जिसके बाद लोगों को पुन: पेयजल सप्लाई के लिए पानी उपलब्ध हो पाएगा। हालांकि छह दिनों तक नहरों में पानी छोड़े जाने से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में लोगों को राहत मिली है। हालांकि पूरी तरह से अभी भी लोगों को पेयजल संकट से निजात नहीं मिली है। जो 21 मई को नहर पुन: आने पर ही मिलेगी।
विज्ञापन


----

जलघरों को भरने में लगे रहे अधिकारी

पेयजल किल्लत को देखते हुए इस बार सिंचाई के लिए किसानों को पानी नहीं दिया गया। सारा पानी जलघरों को भरने में प्रयोग किया गया। ऐसे में 80 प्रतिशत के आसपास ही जलघरों को भरा जा सकता है। शहर में भी पूरी तरह से जलघरों को भरा नहीं गया। सिरसा मेजर में पानी नहीं आने के कारण हुडा व लघु सचिवालय जलघर में पानी की सप्लाई पूरी तरह से नहीं हो पाई है। जो आने वाले दिनों में लोगों के लिए परेशानी का सबब बनेगी। वहीं टेल के आखिर के गांवों में भी पूरी तरह से जलघरों के टैंकों को नहीं भरा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




---

108 नहरों से होती है पानी की आपूर्ति

भाखड़ा की 108 नहरें सिरसा, डबवाली, रानियां, ऐलनाबाद और कालांवाली एरिया को पानी सप्लाई करती हैं। इस बार भाखड़ा से कम पानी आने के कारण पूरी तरह से जलघरों के टैंकों को नहीं भरा जा सका। फतेहाबाद ब्रांच से आने वाली नहरों में इस बार बहुत कम पानी छोड़ा गया। जिससे ऐलनाबाद क्षेत्र पर सबसे ज्यादा प्रभाव पडा।


-----------

मिनी सेक्टर जलघर से इस समय होगी पेयजल की सप्लाई



क्षेत्र, समय

भूमण शाह चौक से हिसार रोड बरनाला रोड, सुबह 4 से 7 बजे



शक्तिनगर क्षेत्र, 7 से 8 बजे

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, अग्रवाल काॅलोनी, 8 से 10 बजे



बाटा काॅलोनी क्षेत्र, शाम 4 से 5 बजे

--------





शुक्रवार को टोहाना हेड से भाखड़ा की नहरों का पानी बंद कर दिया गया है। जो पानी नहरों में होगा, वह शनिवार दोपहर तक ही चलेगा। इसलिए राजस्थान के साथ लगते ऐलनाबाद क्षेत्र में सबसे ज्यादा पानी सप्लाई किया गया है।

संदीप शर्मा, एक्सईएन, सिंचाई विभाग सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed