{"_id":"6a0df236096ceb3ff1095c1b","slug":"superintendent-of-police-nikita-said-hard-work-is-the-greatest-companion-on-the-path-to-the-destination-never-give-up-sirsa-news-c-127-1-shsr1017-154195-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पुलिस अधीक्षक निकिता बोलीं- मंजिल की राह में मेहनत सबसे बड़ी साथी, कभी हार न मानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पुलिस अधीक्षक निकिता बोलीं- मंजिल की राह में मेहनत सबसे बड़ी साथी, कभी हार न मानें
Wed, 20 May 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 20 May 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
राजकीय विद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ करतीं एसपी निकिता।
फतेहाबाद। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने विद्यार्थियों को सफलता के गुर बताए। उन्होंने कहा कि मेहनत करते रहें, लक्ष्य पर विश्वास रखें और कभी हार न मानें सफलता निश्चित रूप से आपके कदम चूमेगी।
कार्यक्रम में स्कूल प्राचार्य हरमिंद्र सिंह और स्टाफ ने एसपी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया जबकि एनसीसी कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया। एसपी निकिता खट्टर ने कहा कि विद्यार्थी जीवन वह समय है जब अनुशासन, संस्कार और मेहनत भविष्य की दिशा तय करते हैं। उन्होंने छात्रों को साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया। छात्रों को सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करने, अनजान कॉल या लिंक पर भरोसा न करने और निजी जानकारी साझा न करने की सलाह दी। नशा व्यक्ति की प्रतिभा और समाज का भविष्य छीन लेता है जबकि सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य है।
एसपी से पूछे, मैडम क्या आप भी टॉपर रहीं
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता, समय प्रबंधन और असफलता से उबरने के टिप्स भी पूछे। एक छात्र ने पूछा कि क्या एसपी भी टॉपर रही हैं। इस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि मुकाम हासिल करने के लिए मेहनत जरूरी है। सपने केवल मेहनत से ही पूरे होते हैं। अंत में स्कूल प्रबंधन ने एसपी को पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रा, चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुमित कुमार और यातायात पुलिस के राजेंद्र कुमार माैजूद रहे।