फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Super-100 : 390 students gave level-one exam

सुपर - 100 : 390 विद्यार्थियों ने दी लेवल-एक की परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Super-100 : 390 students gave level-one exam
शाह सतनाम चौक स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित सुपर 100 परीक्षा देने के बाद ? - फोटो : Sirsa
सिरसा। सुपर-100 की प्रवेश परीक्षा शनिवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुई। परीक्षा में 390 परीक्षार्थियों ने भाग लिया, जबकि 51 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। सुपर- 100 की परीक्षा के लिए 440 विद्यार्थियों ने आवेदन किए थे। परीक्षा दोपहर 11 बजे से लेकर 1 बजे तक चली। इस परीक्षा में जो विद्यार्थी उत्तीर्ण करेगा, वहीं दूसरे चरण की परीक्षा दे पाएगा।
विज्ञापन

संसाधनों के अभाव में आईआईटी व नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं से वंचित रहने वाले सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए प्रदेश सरकार ने सुपर-100 बैच 2022-24 के लिए लेवल वन की परीक्षा शनिवार को आयोजित की गई। परीक्षा के लिए केंद्र अधीक्षक की जिम्मेदारी अनिल भाटिया को दी गई। निरीक्षण अधिकारी की भूमिका खंड शिक्षा अधिकारी बूटा राम व जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार ने निभाई।
विज्ञापन

किसी प्रश्न का उत्तर गलत देने पर होगी नेगेटिव मार्किंग
सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा में 50 प्रश्न पूछे गए। प्रत्येक प्रश्न के सही उत्तर के 4 अंक निर्धारित किए गए हैं, जबकि गलत उत्तर के नेगेटिव मार्किंग के कारण एक अंक काटा जाएगा। अगर विद्यार्थी ने किसी प्रश्न का उत्तर नहीं दिया तो उसके जीरो नंबर दिए जाएंगे। परीक्षा दोपहर 11 बजे से लेकर 1 बजे तक दो घंटे तक चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाउंडेशन विद्यार्थियों को देगा ऑनलाइन व ऑफलाइन कोचिंग
इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के बाद लेवल- 2 परीक्षा का आयोजन विकल्प फाउंडेशन रेवाड़ी द्वारा किया जाएगा। लेवल-2 की परीक्षा में 600 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इसमें 400 विद्यार्थियों को फाऊंडेशन में ऑफलाइन मोड में और 200 विद्यार्थियों को ऑनलाइन मोड से आईआईटी व नीट की कोचिंग दी जाएगी।
पेपर आसान था, इसलिए पूरा कर दिया। गणित के प्रश्न कुछ मुश्किल आए थे। बाकी सब ठीक था, लेकिन पेपर के दौरान दो घंटे तक पानी नहीं मिला। इसके कारण प्यासे ही रह गए। - राजेंद्र कौर, परीक्षार्थी। फोटो- 3
परीक्षा से पहले जो सब कुछ याद किया और पढ़ा था। वही सब कुछ आया। सिलेब्स के बाहर कुछ भी नहीं आया। उम्मीद है कि दूसरे चरण तक पहुंच जाऊंगी। - मीना रानी, परीक्षार्थी। फोटो- 4
पेपर आसान था। कोई मुश्किल नहीं हुई। स्कूलों द्वारा पहले परीक्षा की कोचिंग दी गई थी। इसके चलते सिलेब्स भी पूरा हो गया था। - संजना सिंह, परीक्षार्थी। फोटो- 5

पेपर ठीक तो हो गया, लेकिन मुश्किल बहुत था। कुछ प्रश्न गलत भी हो गए हैं, इसलिए नेगेटिव मार्किंग की चिंता है। - रेणू रानी, परीक्षार्थी। फोटो- 6
सुपर-100 बैच 2022-24 में विद्यार्थियों का चयन करने के लिए लेवल वन की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई है। इस परीक्षा के लिए कुल 440 विद्यार्थियों ने आवेदन किए थे, जिसमें से 390 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 51 विद्यार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। --- नीरज पाहुजा, परीक्षा ऑब्जर्वर सुपर-100, सिरसा। फोटो- 7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed