फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sun will shine ever so far Jeep

कहीं चमकेगा सूरज तो कहीं चलेगी जीप

Sun, 03 Jan 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Sun, 03 Jan 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
sun will shine ever so far Jeep

जिला परिषद के उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न अलॉट कर दिए हैं। किसी को जीप का निशान मिला है, किसी को सूरज और घड़ा।  किसी को पतंग मिली तो किसी को साइकिल का निशान।

विज्ञापन


चुनाव चिह्न मिलने के बाद अब उम्मीदवारों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। 24 में से पांच वार्ड ऐसे हैं जहां पर सर्वाधिक छह-छह उम्मीदवार मैदान में हैं।

जिला परिषद चुनाव के लिए मैदान में उतरे उम्मीदवारों के इंतजार की घड़ी बीती रात को उस समय समाप्त हो गई जब सभी को चुनाव चिह्न अलॉट कर दिए गए।

इससे पूर्व सभी उम्मीदवार चुनाव चिह्न को लेकर बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि पार्टी सिंबल पर चुनाव नहीं हो रहे हैं पर सभी पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों को आजाद उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतारा है जिसका समर्थन पार्टी के अनुसार किया जा रहा है।
विज्ञापन


वार्ड नंबर चार में कांता चौटाला के सामने उनके देवर आदित्य चौटाला खड़े हैं। इस प्रकार वार्ड नंबर 12 से कर्ण चौटाला के सामने भाजपा नेता पवन बेनीवाल के बेटे एकलव्य बेनीवाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव चिह्न लेने के लिए उम्मीदवार शुक्रवार को रात को पंचायत भवन में डटे रहे। अधिकतर उम्मीदवारों को घड़ा और सूरज का निशान मिला है।

अलॉट किए गए चुनाव चिह्नों में जीप, घड़ा, सूरज, जग, पतंग, टेलीफोन, हवाई जहाज, हाथी, मोरपंख, बैलगाड़ी, बेलचा-फावड़ा, कढ़ाई, शंख आदि चिह्न शामिल हैं।

वार्ड नंबर एक में तीन, वार्ड नंबर दो में चार, वार्ड नंबर तीन में पांच, वार्ड नंबर चार में पांच, वार्ड नंबर पांच में चार, वार्ड नंबर छह में छह, वार्ड नंबर सात में चार, वार्ड नंबर आठ में तीन, वार्ड नंबर नो में तीन, वार्ड नंबर 10 में तीन, वार्ड नंबर 11 में तीन, वार्ड नंबर 12 में पांच, वार्ड नंबर 13 में छह, वार्ड नंबर 14 में तीन, वार्ड नंबर 15 में छह, वार्ड नंबर 16 में चार, वार्ड नंबर 17 में चार, वार्ड नंबर 18 में चार, वार्ड नंबर 19 में छह, वार्ड नंबर 20 में छह, वार्ड नंबर 21 में तीन, वार्ड नंबर 22 में चार, वार्ड नंबर 23 में चार व वार्ड नंबर 24 में पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव चिह्न मिलने के बाद उम्मीदवारों ने अपना प्रचार तेज कर दिया है।


उनके समर्थक भी वोटरों से चुनाव चिह्न के आधार पर मुहर लगाने की अपील करते दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि जिला परिषद के लिए अनुसूचित जाति के लिए वार्ड नंबर 2, 15, 16, 20 24 आरक्षित हैं, अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड नंबर 1, 3 व 22 आरक्षित हैं, सामान्य महिला के लिए 5, 9, 11, 14 व 21 आरक्षित है, बीसी के लिए वार्ड 18 आरक्षित है।

इसके बाद सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए वार्ड नंबर 4, 6, 7, 8, 10, 12, 13, 17, 19 व 23 वार्ड शेष हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed