फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sugar supply firm registered for cheating of 25.65 lakhs

चीनी सप्लाई करने वाली फर्म पर 25.65 लाख की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sugar supply firm registered for cheating of 25.65 lakhs
सिरसा। सिरसा के भादरा बाजार में स्थित चीनी सप्लाई का थोक कारोबार करने वाली फर्म संचालक रामचंद्र मनसा राम के खिलाफ 25.65 लाख की धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। ऐलनाबाद निवासी तीन व्यापारियों ने धनराशि देने के बाद भी चीनी की आपूर्ति नहीं कर धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

व्यापारी पुरुषोत्तम दास ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने बीती आठ जून 2022 को आरोपित फर्म को 13 लाख 5500 रुपये नेटवर्किंग से दिए थे। व्यापारी सूर्य प्रकाश ने आरोप लगाए कि उसने चीनी सप्लाई के लिए उक्त फर्म को सात लाख रुपये नेट वर्किंग से दिए थे। वहीं महेश कुमार ने आरोप लगाए कि उसने फर्म को एक जून को चेक के माध्यम से चार लाख व एक लाख 59,500 रुपये आरटीजीएस करवाए थे। यानि कुल पांच लाख 59500 रुपये दिए थे। परंतु आरोपी फर्म ने उन्हें चीनी की सप्लाई नहीं की। बाद में उन्हें सिरसा की अन्य फर्मों से ज्ञात हुआ कि आरोपित फर्म सिरसा से कारोबार उठाकर दुकान व गोदामों को ताला लगाकर गायब हो गई है। जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। ऐलनाबाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed