फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sucide note matter

सुसाइड नोट मिलने का मामला :रतिया थाना के एक पुलिसकर्मी सहित 3 लोगों पर लगाया आरोप, कहा इन्होंने कर दी जिंदगी बर्बाद

Sat, 14 Sep 2019 10:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
sucide note matter
गांव रोड़ी में शुक्रवार को रतिया रोड पर भाखड़ा नहर में मिले एक मोटरसाइकिल से बरामद हुए सुसाइड नोट के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जब तक सुरेंद्र कुमार मिल नहीं जाता तब तक स्पष्ट रूप से कुछ भी नहीं कहा जा सकता। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस भाखड़ा नहर के अलावा उससे निकलने वाले अन्य रजवाहों में तलाश करने के साथ-साथ विभिन्न थानों से ये भी जानकारी ले रही है कि इस अवधि के दौरान कोई शव बरामद तो नहीं हुआ। लेकिन अभी तक शव मिलने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानकर जांच में जुटी हुई है। सूत्रों के अनुसार सुरेंद्र कुमार बीती 7 सितंबर को ओटू हेड पर किसी व्यक्ति के साथ देखा गया था। जहां से वह रतिया क्षेत्र के गांव कैरांवाली के लिए निकला था। जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस सुरेंद्र की कॉल डिटेल निकलवाने के अलावा ये भी पता कर रही है कि आखिर वह 7 सितंबर को किसके साथ था। पुलिस को कॉल डिटेल सोमवार को मिलेगी। सुरेंद्र कुमार द्वारा सुसाइड नोट में लिखा गया है कि पुलिस ने उसके खिलाफ मारपीट व अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। उसने लिखा है कि एएसआई कर्मवीर सिंह, एक महिला व एक एमसी सहित 3 लोगों ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। पुलिस ने उसके खिलाफ अपहरण व मारपीट का झूठा मुकदमा दर्ज किया है। सुरेंद्र ने लिखा है कि जब उसने जांच अधिकारी को मामले की जांच करने के लिए कहा तो उसने एक लाख रुपये मांगे। जिसके बाद वह हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत ले आया। आरोप है कि जब वह जमानत के कागज लेकर थाने में आया तो एएसआई कर्मवीर सिंह ने 40 हजार रुपये मांगे। सुुरेंद्र कुमार ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मौत के बाद उसकी मौत के जिम्मेदार लोगों को सजा मिलनी चाहिए। सुसाइड नोट के आधार पर रोड़ी पुलिस ने रतिया के जांच अधिकारी से मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सुरेंद्र ने अग्रिम जमानत ले ली थी, लेकिन वह जांच में शामिल नहीं हुआ। उसके खिलाफ वारंट भी जारी करवा रखे हैं। जो आरोप सुरेंद्र ने लगाए हैं वो बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन

- कर्मवीर सिंह, एएसआई (सिटी थाना रतिया)
इस मामले में पुलिस गहनता से जांच में जुटी हुई है। सुसाइड नोट के आधार पर हमने नहर में सुरेंद्र कुमार की तलाश की, लेेकिन उसका कोई पता नहीं चला। हमने उसकी कॉल डिटेल निकलवाई है जो सोमवार को मिलेगी। रतिया पुलिस से संपर्क के बाद ये जानकारी मिली है कि सुरेंद्र के खिलाफ अपहरण व मारपीट का मुकदमा दर्ज है। जिसमें वह अग्रिम जमानत पर है। पुलिस का कहना है कि वह रतिया थाना में जांच में शामिल नहीं हुआ। सुरेंद्र को 7 सितंबर को ओटू हेड पर देखा गया था। जांच की जा रही है कि वह उस वक्त किन लोगों के साथ था। फिलहाल इस मामले में रोड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हरिओम शर्मा, थाना प्रभारी (रोड़ी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed