फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Subsidy was to be given to depot card holders instead of mustard oil, that too closed for two months

सरसों के तेल की बजाय डिपो कार्ड धारकों को देने थी सब्सिडी, दो माह से वह भी बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Subsidy was to be given to depot card holders instead of mustard oil, that too closed for two months
सिरसा। सरकार की ओर से राशन कार्ड धारकों को सरसों का तेल देने की बजाय 250 रुपये सब्सिडी उनके खाते में दिए जाने की योजना बनाई थी। लेकिन बीते दो माह से कार्ड धारकों को न तो डिपो से सरसों का तेल मिल पाया है और न ही उनके खाते में सब्सिडी पहुंच पाई। जिले के 60 हजार परिवारों की करीब डेढ़ करोड़ की सब्सिडी खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से अभी तक जारी नहीं की गई। इसके चलते गरीब परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जून माह में सरकार की ओर से यह योजना बनाई गई थी कि उपभोक्ता अपने अनुसार ही सामान की खरीद कर सके। सभी डिपो से सरसों के तेल देने की प्रक्रिया बंद कर दी। उपभोक्ताओं के दस्तावेज जमा कर उनके खाते में सब्सिडी जमा करवानी शुरू कर दी गई। लेकिन शुरूआती एक माह में ही उपभोक्ताओं के खाते में तेल की सब्सिडी पहुंच सकी। इसके बाद बीते दो माह से उपभोक्ताओं को योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। इससे उपभोक्ताओं को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-----
खाद्य आपूर्ति विभाग के पास अटकी करीब डेढ़ करोड़ की राशि
जिले के 60 हजार कार्ड धारकों को योजना का लाभ दिया जाना है। प्रत्येक कार्ड धारक को 250 रुपये खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से उनके खाते में दिए जाने है। लेकिन बीते दो माह से खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से 60 हजार परिवारों की करीब डेढ़ करोड़ की सब्सिडी जारी नहीं की गई। कार्ड धारक राशि न पहुंचने की शिकायत डिपो होल्डरों को देते हैं तो वे उन्हें खाद्य आपूर्ति विभाग के कार्यालय में जाने की जानकारी देकर वापस भेज देते हैं। ऐसे में उपभोक्ता भी अब खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के चक्कर काटने पर मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
खाता नंबर गलत होने की अधिकारी दे रहे जानकारी
कार्ड धारक सावित्री देवी, कांडा राम, अमर सिंह, दिशंबर सिंह, सुभाष कुमार ने बताया कि जून माह से कार्ड धारकों को सरसों का तेल देने की बजाय 250 रुपये सब्सिडी उनके खाते में दिए जाने की प्रक्रिया शुरू की थी। जून माह की राशि तो खाते में आ गई। लेकिन इसके बाद जुलाई और अगस्त माह की राशि अभी तक खाते में नहीं आई है। इसके लिए जब वह अधिकारियों के पास शिकायत लेकर पहुंचे तो अधिकारियों ने परिवार पहचान पत्र और खाता नंबर अपडेट करवाने की जानकारी दी है। वहीं उन्होंने कहा कि अगर खाता अपडेट नहीं है तो योजना के शुरुआती एक माह की राशि उनके खाते में किस तरह आ गई। अधिकारी उन्हें बार-बार चक्कर लगवा रहे हैं।

:::::::
वर्जन
कार्ड धारकों का खाता नंबर और परिवार पहचान पत्र अपडेट न होने के कारण उनके खाते में सब्सिडी नहीं पहुंच पाई है। कार्ड धारक डिपो और अटल सेवा केंद्रों पर पहुंचकर परिवार पहचान पत्र और खाता नंबर अपडेट करवाएं। इसके बाद उनके खाते में सब्सिडी नहीं पहुंच पाएगी।
-सुरेंद्र सैनी, खाद्य आपूर्ति अधिकारी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed